Advertisement

पेटेंट फ्री वैक्सीनेशन संकल्प कार्यक्रम का आयोजन कर जनजागृति दिवस के रूप में मनाया गया।

पेटेंट फ्री वैक्सीनेशन संकल्प कार्यक्रम का आयोजन कर जनजागृति दिवस के रूप में मनाया गया
गोपाल सिंह विद्रोही /प्रमुख छत्तीसगढ़ -पेटेंट फ्री वैक्सीनेशन संकल्प कार्यक्रम का आयोजन कर इसे जागृति दिवस के रूप में मनाया गया। विश्रामपुर जयनगर एनएच पर आयोजित इस कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक राज किशोर चौधरी की उपस्थिति में आज पेटेंट फ्री वैक्सीनेशन संकल्प जागृति जन जागरण अभियान चलाया गया। जहां पर मानवता के लिए इस वैक्सीन को पेटेंट फ्री किया जाना अत्यंत आवश्यक है। इस विषय में बताते हुए जिला संयोजक राज किशोर चौधरी ने कहा कि इस महामारी से केवल सामूहिक वैश्विक प्रयास करके निपटा जा सकता है। इस समय सभी देशों को अपने सभी संसाधनों को जोड़ते हुए ट्रिपस छूट का समर्थन करना चाहिए। और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वैक्सीन और दवाओं को पेटेंट मुक्त बनाया जाए। इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान विश्व के समस्त देशों से यह आह्वान भी किया है। स्वदेशी जागरण मंच भारत और विदेशों के प्रबुद्ध नागरिकों को भी धन्यवाद देता है, जिन्होंने यूनिवर्सल एक्सेस टू वैक्सीन एंड मेडिसिन के लिए हमारे अभियान में अपना डिजिटल हस्ताक्षर कर अपना समर्थन दिया है। अब तक लगभग 14 लाख से अधिक लोगों ने इस याचिका पर अपना हस्ताक्षर किया है। जिसमें लगभग 3500 हस्ताक्षर सूरजपुर जिले से हुए हैं। जागृति दिवस का यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वदेशी जागरण मंच के आह्वान पर संपादित हो रहा है। सूरजपुर जिले सहित विश्रामपुर प्रेम नगर प्रतापपुर भटगांव एवं अन्य स्थानों पर यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें जिला सहसंयोजक अनुराग बघेल कोषाध्यक्ष नारायण राजवाड़े बौद्धिक प्रमुख यादवेंद्र दुबे, शशिकांत गर्ग संदीप अग्रवाल, सुमन साहू विवेक दुबे राजेश साहू विकास दुबे नितेश सोनी, प्रवीण कुमार, सिंह सतीश पांडे, कमलनाथ सिंह, प्रवीण कुमार निरंजन टूडू, धर्मेश शर्मा सलीम खान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
फोटो

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57