Advertisement

कलेक्टर ने बैठक लेकर महिला कर्मचारियों से सरकारी कार्यों में आ रही दिक़्क़त, समस्याओं की ली जानकारी

कलेक्टर ने बैठक लेकर महिला कर्मचारियों से सरकारी कार्यों में आ रही दिक़्क़त, समस्याओं की ली जानकारी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

बेमेतरा – ज़िले के कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आज यहां कलेक्ट्रेट के दिशा सभाकक्ष में सरकारी महिला अधिकारी-कर्मचारियों की समस्याओं को सुनने के लिए एक बैठक आयोजित की। इस महत्वपूर्ण मीटिंग में तात्पर्यता को दिखाते हुए समस्याओं का समाधान करने के लिए कदम उठाए जाएँगे।कलेक्टर श्री शर्मा ने बारी-बारी से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने महिलाओं से सरकारी कामकाज की जानकारी लेते हुए काम में आ रही दिक़्क़त समस्याओं के साथ कार्यालय की ज़रूरी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। बैठक में डिप्टी कलेक्टर, उप संचालक, समाज कल्याण, तहसीलदार, नायाब तहसीलदार खनिज, नान, स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत महिला आदि से लेकर विभिन्न विभागों में पदस्थ और महिला एवं बाल विकास की महिला सुपरवाइज़र उपस्थित थी।
कलेक्टर रणबीर शर्मा ने कहा कि इस बैठक का उद्देश्य महिला अधिकारी कर्मचारियों के कामकाज के साथ काम में आ रही दिक़्क़त और समस्याओं को जानना था। जिससे कामकाज में पढ़ने वाले विपरीत प्रभाव को दूर किया जा सकें। वैसे आप सब अच्छा कार्य कर रहे हैैं। किसी प्रकार की समस्याओं तो उन्हें अवगत करा सकते हैं। आगामी दिनों में लोकसभा निर्वाचन है तो ज़ाहिर है निर्वाचन संबंधी समय सीमा का कार्य भी होगा। उन्होंने कहा कि आप सब ने पिछला विधानसभा निर्वाचन सफलता पूर्वक निवटाया तो थे लोकसभा का निर्वाचन भी उसी सरलता से सम्पन्न कराने में आप सब का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। कुछ महिलाओं ने कार्यालय में स्वच्छ प्रसाधन की बात कही तो किसी ने कार्यालय में पंखे नहीं होना और छोटे बच्चों के लिए झूलाघर का आग्रह किया। कलेक्टर ने कहा जो आपकी कुछ समस्या है उनका निराकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग में भी अभी हाल ही में दो महिला अधिकारी आयी है। समीप ही संयुक्त कलेक्टर सुश्री अंकिता गर्ग हैं, इनका लाभ भी आप सब को मिलेगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57