Advertisement

तस्करों से छुड़ाएं मवेशियों को दो दिनों तक पुलिस सुरक्षा में रखा गया पुलिस को छोड़ किसी ने नहीं ली सुध

तस्करों से छुड़ाएं मवेशियों को दो दिनों तक पुलिस सुरक्षा में रखा गया पुलिस को छोड़ किसी ने नहीं ली सुध

गोपाल सिंह विद्रोही//प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़//बिश्रामपुर -दो दिन पूर्व बूचड़खाने ले जा रहे मवेशियों को आरोपियों से छुड़वाकर बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद के नेताओं ने पुलिस को सौंप कर अपना आगे का दायित्व भूल गए । मवेशीयो को दो दिनों तक करंजी पुलिस चौकी में बांधकर रखा जहां पुलिस मवेशियों की खातिरदारी में लगी रही परंतु गौ सेवक दूबारा इस और पलट कर भी नहीं देखे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जानकारी के अनुसार 12 मार्च को बूचड़खाने ले जा रहे हैं सात नग मवेशीयो को हिंदू आरती संगठनों के कार्यकर्ताओं ने तस्करों से छुड़ाकर करंजी पुलिस को सौंप दिया साथ ही पशु तस्करी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए हिंदू संगठनों ने 4 घंटे तक करंजी चौक पर सड़क जाम किया ।आरोपियों के खिलाफ जिला बदर कार्रवाई की मांग को लेकर 4 घंटे तक चक्का जाम किया गया जिसमें बजरंग दल नेताओं के साथ-साथ आम नागरिकों ने बढ़ चढ़कर नहीं था लिया । पुलिस के आश्वासन के बाद चक्का जाम समाप्त किया गया। उधर 7 नग जप्त गाय एवं बछड़े पुलिस के सुरक्षा घेरे में रहे परंतु इन मवेशियों को चारा, पानी, खाने पीने की अन्य सुविधाएं की किसी ने शुद्ध नहीं लिया।यह तक कि गौ रक्षक पशुओं को जप्त कर कर इनकी शुद्ध लेने नहीं पहुंचे। गायों कि देखरेख उनके खाने-पीने एवं सुरक्षित रखना की जिम्मेदारियां पुलिस अपने कंधों पर ली और इस कार्य में दो दिन तक चारा पानी के लिए परेशान रहे। उल्लेखनीय है कि गौ रक्षक सूचना पर गायों की बूचड़ खाने ले जाने की सूचना पर मौके पर पहुंच जाते हैं और छुड़ाने में कामयाब भी हो जाते हैं परंतु दूसरा पहलू यह भी है कि मवेशी तस्कर इन जप्त मवेशियों का सही कागज बनाकर न्यायालय से छुड़वाने में कामयाब हो जाते हैं। ऐसे कई प्रकरण विभिन्न पुलिस थानों में आते रहे हैं, सुर्खियां खूब बटोरती है, पुलिस एवं आम जनों की परेशानी भी होती है। पशुओं के साथ-साथ तस्कर भी पकड़े जाते हैं परंतु वे मवेशियों का सही खरीदी बिल प्रस्तुत कर जप्त पशुओ को कानून छुड़वा कर कत्ल खाने पहुंचने में कामयाब हो जाते हैं । शिव सैनिकों एवं बजरंग दल जैसे हिंदूवादी संगठनों को चाहिए कि मवेशियों को जपतिकरण के साथ-साथ पुनः वे तस्करों के हाथ में न चले जाए इसके लिए सतत प्रयास करना चाहिए एवं पकड़े गए तस्करों को न्यायालय से राहत न मिले इसके लिए पर्याप्त प्रमाण न्यायालय में प्रस्तुत करना चाहिए। जप्त पशुओं को खाने पीने की व्यवस्था अवश्य करना चाहिए। बहरहाल विश्रामपुर थाना अंतर्गत करंजी चौकी में 20 हजार रुपए कीमत की 7 नग मवेशियों को बहुत मुश्किल से राधा श्री कृष्णा गौशाला में पुलिस को मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद भी रखे जाने का मौका मिला। गौ शाला में रखे जाने से पूर्व पशुओं का परीक्षण पशु चिकित्सा अधिकारी महेंद्र कुमार पांडे ने किया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47