Advertisement

मुस्लिम समाज ने नशामुक्ति एवं सामाजिक बुराइयों को दूर करने लिया संकल्प

मुस्लिम समाज ने नशामुक्ति एवं सामाजिक बुराइयों को दूर करने लिया संकल्प

सामाजिक बुराइयों को भी देंगे तिलांजलि

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गोपाल सिंह विद्रोही// प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़//बिश्रामपुर -सूरजपुर के गौशिया जिला मुस्लिम कमेटी ने सर्वसम्मति से सामाजिक बुराइयों को दूर करने हेतु कई प्रस्ताव पारित किया।
जानकारी के अनुसार मुस्लिम समाज मे सामाजिक बुराइयों को दूर करने की उद्देश्य को लेकर दूसरी चरण की बैठक देवनगर में गौशिया जिला मुस्लिम कमेटी व जिला कोर कमेटी एवं नशामुक्ति 20 सदस्यीय निगरानी समिति की अहम निर्णायक प्रस्ताव अन्जुमन कमेटी देवनगर के मस्जिद कम्पाउंड में जिला सदर जनाब इज़राईल खान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें खास तौर पर मुस्लिम समाज के युवा पीढ़ी के लोगों में इन दिनों नशे के चंगुल में होने की जानकारी जिला कमेटी को निरंतर मिलने से मुस्लिम सामाजिक संगठन अब काफी गंभीर होते नजर आ रही है। इस सम्बंध में जिला सदर इज़राईल खान ने बताया कि जिला कमेटी के साथ-साथ मकामी कमेटियों को भी जिम्मेदारीयां सौंपते हुए नशीली इंजेक्शन एवं नशीली गोली व गांजा-शराब के उपयोग करने या बिक्री करने वालों के विरुद्ध एक अभियान चलाकर शक्त होने के लिए एक प्रस्ताव पारित कर जिला कमेटी ने दिशा निर्देश जारी किये गए हैं, ऐसे लोगों की चेहरा को जल्द ही बेनकाब करते हुए मुस्लिम समाजिक संगठन स्वयं कानून के हवाले करने की अहम भूमिका निभायेगी,,साथ ही मुस्लिम समाज मे एक वीवी के रहते हुए भी दो-तीन निकाह (शादी) करने वालों की अब खैर नहीं हैं। जिला कमेटी व स्थानीय कमेटी तथा पुलिस व जिला प्रशासन से समन्यवक स्थापित कर दूर करेंगे समाज में फैल रहे बेतहाशा बुराइयों को। तीन तलाक की मामला को छुपे रुस्तम आज भी कुछ लोग अंजाम देकर कई मासूम लड़कियों की ज़िंदगी को लोग बर्बाद कर रहें हैं। अब ऐसे लोगों का बारिकी से छानबीन करते हुए कानून के शिकंजों तक पहुँचाया जायेगा। आज भी कई मुस्लिम लड़कियां शादी होने के बावजूद पति व ससुराल वालों की बेरुखी ब्यवहार के कारण अपनी मायके में जीवन की त्रासदी झेल रही है। इसी प्रकार से दतिमा- नारायणपुर के एक मामले में जो कि लड़की लगभग 8 महीने से अपनी मायके में रह रही थी, मामले को सुलझाते हुए देवनगर में बैठक के दौरान पति-पत्नी को समझाइश देकर तत्काल बिदाई कराई गई। इसी प्रकार अन्य कई मामलों को जिला कमेटी ने संज्ञान में लेते हुए, मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है। ज्ञात हो कि सूरजपुर जिले के अंतर्गत स्थित 72 मुस्लिम अन्जुमन कमेटियों में भी यह अभियान को जारी रखने हेतु दिशा-निर्देश जारी किया जा रहा है। साथ ही ब्लाक स्तरीय जिला गौशिया मुस्लिम कमेटी व जिला कोर कमेटी एवं 20 सदस्यीय गठित नशामुक्ति समिति संयुक्त रूप से जिले में अलग-अलग बैठक लेकर अंकुश लगाने की कार्यवाही को अब युद्ध स्तर पर जारी रखने का भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है। सूरजपुर जिले में मुस्लिम संगठन की यह एक सराहनीय पहल भी माना जा रहा है। जिला गौशिया मुस्लिम कमेटी में खासकर रामानुजनगर ब्लाक के 6 अन्जुमन कमेटियों में क्रमशः देवनगर, नरायणपुर ,कैलाशपुर ,विशुपुर, कल्याणपुर, पंडरी के ओहदेदारां एवं मेम्बरान उपस्थित रहे।
इस बैठक में मुख्यरूप से इज़राईल खान, मो० इसराईल, नसीम अंसारी, नूर आलम, इक़बाल खान, अब्दुल जब्बार अंसारी, अलाउद्दीन, अब्दुल रब सिद्दीकी, मो० सद्दीक, शेख मोहम्मद, अब्दुल रज़्ज़ाक, इशहाक अंसारी, इस्लाम खान, हस्मत अली, आश मोहम्मद, समीर अंसारी, मो० मुस्ताक़, शकील अहमद, सेराजुल, मो० टिंकू, अब्दुल रहमान, रहमान उर्फ डिस्को, समद रज़ा, जाहिद, मो० जमाल, मो० इकरार अंसारी, सहित अन्य मुस्लिम समाज के जिम्मेदार लोग उपस्थित थे।
वहीं बैठक ब्यवस्था में देवनगर रज़ाए गौस अन्जुमन कमेटी के मुतवल्ली जनाब अब्दुल जब्बार अंसारी, सदर जनाब मो० सदीक, पूर्व सदर जनाब शेख मोहम्मद जी का सराहनीय योगदान रहा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57