Advertisement

बाइक चोरों का आतंक: हर रात दो या तीन बाइक चोरी की घटनाएं

बाइक चोरों का आतंक हर रात दो-तीन बाइक चोरी की हो रही है घटनाएं

गोपाल सिंह विद्रोही //प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़ बिश्रामपुर- इन दोनों बाइक चोरों का आतंक से क्षेत्रवासी आतंकित है ।हर रोज बाइक चोर 2- 3 बाइक की चोरी की घटनाओं का अंजाम दे रहे हैं। हर रोज चोरी की घटनाओं से आम लोगो की नींद उड़ गई है, तो वहीं पुलिस के हाथों अब तक चोरी की एक भी घटनाओं का पर्दा फांस नहीं हो पा रहा है, जिससे आम जनों का पुलिस पर से भरोसा उठता जा रहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा रोड स्थित ठेकेदार मनोहर जायसवाल के घर के सामने रखी बजाज मोटरसाइकिल सीजी 15 डी ए 32 03 लागत ढाई लाख रुपए को अज्ञात चोरों ने सुबह 3 बजे चोरी कर चलते बने । मनोहर जायसवाल का पड़ोसी भाजपा नेता अशोक अग्रवाल अभी अपने पितृ शोक में है इस कारण से अन्य परिजन के साथ घर के बाहर ही सो रहे थे। इन लोगों ने बताया कि मनोहर जायसवाल की मोटरसाइकिल 3 बजे तक घर के सामने ही खड़ी से और अचानक देखते ही देखते चोरों ने पार कर दी ।इस चोरी कि घटनाओं से पूर्व यहीं से दो फ्लांग की दूरी पर प्रदीप इलेक्ट्रॉनिक दुकान के संचालक रमेश अग्रवाल की स्कूटी माएस्ट्रो स्कूटी को अज्ञात चोरों ने पार कर दी यही नहीं माइनस कॉलोनी निवासी परमजीत सिंह घर के सामने रखी बुलेट को अज्ञात चोरों ने पार कर दी । इसी तरह घर के सामने रखी चार पहिया कार का जैक लगाकर पहिया चोरों द्वारा पार की जा रही है। हर रोज चोरी की घटनाओं से आम जनों का भरोसा पुलिस पर से उठता जा रहा है। बताया जाता है कि बाहरी मोटरसाइकिल चोर संभवत: स्थानीय चोरों के सहयोग से चोरी कर अन्य जिलों में खपा जा रहे है। बहरहाल वाहनों की चोरी से आम लोगो का लोग अपनी वाहनों की सुरक्षा को लेकर संसंकित है

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57