
4 वर्षों से किशोरी का यौन शोषण करने वाला आरोपी को बिश्रामपुर पुलिस ने उसके घर से किया गिरफ्तार
4 वर्षों से किशोरी का यौन शोषण करने वाला आरोपी को बिश्रामपुर पुलिस ने उसके घर से किया गिरफ्तार
गोपाल सिंह विद्रोही बिश्रामपुर- स्थानीय अंबेडकर चौक निवासी आरोपी तुलेश्वर कुर्रे उर्फ गोलू ने ग्राम पंचायत कुंजननगर निवासी एक नाबालिक युवती को शादी का झांसा देकर वर्ष 2018 से शोषण करता रहा जिसे पुलिस ने उसके घर से ही धर दबोचने में सफल रही । इस संबंध में पुलिस ने बताया कि नगर के समीपस्थ ग्राम कुंजननगर निवासी एक किशोरी ने सखी वन स्टॉप सेंटर सूरजपुर को 30 अगस्त को शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी जिसमे किशोरी( अब बालिग) करते हुए अपने आवेदन में उल्लेख किया था कि जब मैं नाबालिक थी तभी आरोपी मुझे शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण कर वीडियो बनाया और कई बार संबंध स्थापित किया ।इसी दरमियान उसने कई बार घर से भगा कर अंबिकापुर बिश्रामपुर आदि अलग-अलग जगहों पर छुपा कर रखा और मारपीट करता रहा ।आरोपी तुलेश्वर गोलू और उसके माता-पिता भाई , भाभी मुझे प्रताड़ित करती रही इस दौरान आरोपी मुझे लेकर दिल्ली अपने बुआ के पास रखा इस दौरान में गर्भवती हो गई आरोपी ने बुखार का दवा बता कर गर्भपात करा दिया ।और मां बाप भाई भाभी की प्रताड़ना से मुझे नहीं रखना चाहता है। प्रार्थीया की शिकायत पर सखी वन स्टॉप सेंटर सूरजपुर ने बिश्रामपुर पुलिस को प्रकरण की जांच करने हेतु भेजा।विश्रामपुर पुलिस ने आरोपी रंजीत गोलू कुर्रे आ रंजीत कुर्रे निवासी अंबेडकर चौक के खिलाफ धारा 363, 366 ,376 ,(2),(एन )का मामला दर्ज कर मुखबिर की सूचना पर आरोपी के घर से ही पुलिस धर दबोच जबकि कई माह से विश्रामपुर से गाय गायब होने की खबर फैला कर घर में दुबका था जिस पर प्राथिया ने विश्रामपुर पुलिस थाना में गुमशुदगी की शिकायत की थी जबकि वह घर में छुप कर रह रहा था ।












