छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यरायपुर

राज्य में अब तक 68.65 लाख मीटरिक टन से अधिक धान की खरीदी

रायपुर : राज्य में अब तक 68.65 लाख मीटरिक टन से अधिक धान की खरीदी

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

प्रदेश में लगभग 17 लाख से अधिक किसानों ने बेचा धान

अब तक लक्ष्य का 65.38 प्रतिशत धान की खरीदी

 कस्टम मिलिंग के लिए धान के उठाव में तेजी: अब तक डीओ और टीओ के माध्यम से 33.63 मीटरिक टन धान का हो चुका है उठाव

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

रायपुर, 13 जनवरी 2022 छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के चालू सीजन में राज्य के 2484 धान उपार्जन केन्द्रों में आज शाम तक 17 लाख 07 हजार 974 किसानों से 68 लाख 65 हजार 139 मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। अब तक राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी के अनुमानित लक्ष्य का 65.38 प्रतिशत धान की खरीदी हो चुकी है। मुख्यमंत्री श्री बघेल की पहल पर इस वर्ष धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का तेजी से उठाव भी किया जा रहा है। डीओ और टीओ के माध्यम से 33.63 लाख मीटरिक टन धान का उठाव हो चुका है।
खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि समर्थन मूल्य पर खरीदे गए 31 लाख 20 हजार मीटरिक टन धान का डीओ जारी कर दिया गया है। उपार्जन केन्द्रों से मिलर्स द्वारा लगभग 26 लाख 19 हजार मीटरिक धान का उठाव कर लिया गया है। इसी प्रकार अब तक 13 लाख 12 हजार मीटरिक टन धान के परिवहन के लिए टी.ओ. जारी किया गया है। जिसके विरूद्ध समितियों से 7 लाख 44 हजार मीटरिक टन धान का उठाव हो चुका है।
जांजगीर-चांपा जिला, प्रदेश में समर्थन मूल्य पर 13 जनवरी तक धान खरीदी के मामले में पहले पायदान पर है। वहां 6 लाख 09 हजार 324 मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। वहीं राजनांदगांव जिला प्रदेश में धान खरीदी में दूसरे स्थान पर है। वहां 6,01,528 मीटरिक टन धान की खरीदी हुई है। महासमुंद जिला धान खरीदी में आज राज्य में तीसरे स्थान पर है। महासमुंद जिले में 4 लाख 77 हजार 258 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई है।  
खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 जनवरी तक समर्थन मूल्य पर बस्तर जिले में 1,14,144 मीटरिक टन, बीजापुर जिले में 46,892 मीटरिक टन, दंतेवाड़ा जिले में 10,988 मीटरिक टन, कांकेर जिले में 2,13,751 मीटरिक टन, कोण्डागांव जिले में 1,05,823 मीटरिक टन, नारायणपुर जिले में 16,174 मीटरिक टन, सुकमा जिले में 31,319 मीटरिक टन, बिलासपुर जिले में 3,63,608 मीटरिक टन, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में 48,245 मीटरिक टन, कोरबा जिले में 1,07,155 मीटरिक टन, मुंगेली जिले में 2,86,069 मीटरिक टन, रायगढ़ जिले में 3,86,261 मीटरिक टन, बालोद जिले में 3,78,715 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई।
 इसी प्रकार बेमेतरा जिले में 4,63,970 मीटरिक टन, दुर्ग जिले में 2,98,049 मीटरिक टन, कवर्धा जिले में 3,12,138 मीटरिक टन, बलौदाबाजार जिले में 4,75,847 मीटरिक टन, धमतरी जिले में 2,84,065 मीटरिक टन, गरियाबंद जिले में 2,34,828 मीटरिक टन, रायपुर जिले में 3,43,582 मीटरिक टन, बलरामपुर जिले में 1,28,485 मीटरिक टन, जशपुर जिले में 99,932 मीटरिक टन, कोरिया जिले में 89 हजार 089 मीटरिक टन, सरगुजा जिले में 1,57,246 मीटरिक टन और सूरजपुर जिले में 1,80,653 मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।

शिक्षा विभाग में कथित डायरी के माध्यम से लेनदेन का मामला फर्जी

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!