Advertisement

नए कानून लागू होने की खुशी में विश्रामपुर पुलिस थाना के महिला पुलिसकर्मियों ने थाना को रंगोलियो से सजाया

नए कानून लागू होने की खुशी में विश्रामपुर पुलिस थाना के महिला पुलिसकर्मियों ने थाना को रंगोलियो से सजाया
थाना जयनगर, लटोरी,करंजी पुलिस चौकी में भी लोगों को दी गई नए कानून की जानकारी

गोपाल सिंह विद्रोही //प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़/बिश्रामपुर – आज से पूरे भारतवर्ष में नए कानून लागू हो गया नए कानून को आम लोगों तक पहुंचने के उद्देश्य से विश्रामपुर ,जयनगर पुलिस थाना सहित लटोरी, करंजी पुलिस चौकियो में भी आम नागरिकों को आमंत्रित कर नए कानून की जानकारी दी गई, तो वहीं विश्रामपुर पुलिस थाना के महिलाओं पुलिस कर्मियो ने थाना को रंगीन को गुब्बारों एवं आकर्षक रंगोलिया बनाई तो वही पुलिस अधिकारियों ने आम जनों को नए कानून से अवगत कराया।

जानकारी के अनुसार उक्त आयोजन के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक एस आस पैकरा आम लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि आज से पूरे भारत में तीन नए आपराधिक कानून लागू हो गए हैं। आज एक जुलाई से पूरे देश में तीन नए कानून (भारतीय न्याय संहिता 2023 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 व भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023) लागू हो गए ।नए कानूनों में ऐसे कई प्रविधान किए गए हैं जो न्याय की अवधारणा को मजबूत करते हैं। आज से काफी कुछ बदलने जा रहा है,खासकर क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम में।आज से 1860 में बनी आईपीसी की जगह भारतीय न्याय संहिता, 1898 में बनी सीआरपीसी की जगह भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और 1872 के इंडियन एविडेंस एक्ट की जगह भारतीय साक्ष्य अधिनियम ले लेगी। इन तीनों नए कानूनों के लागू होने के बाद कई सारे नियम-कायदे बदल गए है।इनमें कई नई दफा यानी धाराएं शामिल की गई हैं तो कुछ धाराओ में बदलाव हुआ है, कुछ हटाई गई हैं. नए कानून लागू होने पर आम आदमी, पुलिस, वकील और अदालतों के कामकाज में काफी बदलाव होगा.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

विश्रामपुर पुलिस थाना प्रभारी टी आई गलरीक लकड़ा ने लोगों को बताया कि एक जुलाई 2024 से प्रभावी भारत के नए आपराधिक कानूनों में भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम शामिल हैं, जो आपराधिक न्याय प्रणाली को आधुनिक और सुव्यवस्थित बनाने के लिए क्रमशः आईपीसी, सीआरपीसी और भारतीय साक्ष्य अधिनियम का स्थान लेंगे।

महिला सिपाहियों ने गुब्बारे एवं रंगोली से थाना को सजाया
इस दौरान विश्रामपुर पुलिस थाना में पदस्थ महिला पुलिसकर्मी कमल सिंह ,द्रोपदी राजवाड़े, रेखा तिग्गा ,अक्षरा मंडल ने पुलिस थाना को रंगीन गुब्बारे से मुख्य द्वार को सजाया साथ ही बेहतरीन रंगोली बनाकर पुलिस थाना के सजावट में चार चांद लगा दिया। इस अवसर पर सहायक उप निरीक्षक शशि शेखर तिवारी, अरविंद प्रसाद, देवधान चौधरी, प्रधान आरक्षक विकास सिंह, रविंद्र सिंह ,इंद्रजीत सिंह ,शरद सिंह ,बिहारी पांडे ,अजय प्रताप सिंह सहित आमंत्रित अतिथियों में नगर पंचायत अध्यक्ष आशीष यादव, महिला नेत्री दीप्ति स्वाई, भाजपा नेता ललित गोयल, के के बलू गोयल, दीपेंद्र सिंह चौहान विशाल स्वाइआदि उपस्थित थे ।

जयनगर पुलिस थाना करंजी एवं लॉटरी पुलिस चौकी में भी हुआ आयोजन
जयनगर पुलिस थाना में नव पदस्थ टी आई नरेंद्र कुमार सिंह ने उपस्थित जनों को नए कानून से अवगत कराया इस अवसर पर सहायक उप निरीक्षक वरुण तिवारी रघुवंश सिंह सहित विकास सिंह आरक्षक विकास सिंह सहित अन्य लोग शामिल थे करंजी पुलिस चौकी में चौकी प्रभारी अरुण गुप्ता ने आम जनों को नए कानून से अवगत कराया जबकि लॉटरी पुलिस चौकी में नए चौकी प्रभारी विराट ई में लोगों को नवीन कानून से भान कराया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47