ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायगढ़

अचानक लगी भीषण आग से कई गाड़ियां खाक़

रायगढ़।  मंगलवार की शाम शहर के जूटमिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले छातामुड़ा बाईपास में स्थित शिवम मोटर्स में अचानक आग लग जाने की घटना में कई गाडियां जलकर खाक हो गईं।

bae560a9-5b2a-4ad3-b51f-74b327652841 (1)
file_00000000f1f472068138f07ef6165390
file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी ने तकरीबन डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पा सकी।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम तकरीबन 6 बजे जूटमिल थाना क्षेत्र के छातामुडा बाईपास में स्थित शिवम मोटर्स में आगजनी की सूचना पर पुलिस टीम फायर और बिग्रेड मौके पर पहुंची थी और वहां तत्काल आग पर काबू पाने के लिये चार से पांच फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं। करीब डेढ घंटे की मशक्कत के बाद वहां गाड़ियों में लगी आग को बुझाया गया।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

शिवम मोटर्स में पहले एक गाड़ी में लगी थी, उसके बाद वहां बनने आई अन्य दो गाड़ियों को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया।

हालांकि समय रहते फायर बिग्रेड की टीम ने इसे बुझा दिया और घटना में कोई जनहानि नहीं हो हुई। हालांकि घटना में लाखों का नुकसान होनें की संभावना जताई जा रही है। आग लगने की संभावना के संबंध में शिवम मोटर्स के संचालक ने आग शार्ट सर्किट से लगना बताया है और नुकसान के संबंध में कंपनी के लोग ही जांच के बाद आंकलन करेंगे।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!