Advertisement

भूपेश बघेल ने कहा की छत्तीसगढ़ की परंपरा के अनुरूप एक जुलाई से अपने-अपने गांवों में रोका-छेका अभियान शुरू करें

राजनांदगांव. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के किसानों से अपील की है। उन्होंने कहा है कि वे छत्तीसगढ़ की परंपरा के अनुरूप एक जुलाई से अपने-अपने गांवों में रोका-छेका अभियान शुरू करें। पशुपालक अपने पशुओं को खुले में चराई के लिए छोड़ने के बजाए गोठानों में भेजें, जहां चारे-पानी का प्रबंध किया गया है।

मुख्यमंत्री बघेल ने किसानों और पशुपालकों के नाम अपने संदेश में कहा है कि बरसात के दिनों में पशुओं में गलघोटू और एकटंगिया की बीमारी होती है। इससे बचाव के लिए अपने पशुओं को टीका जरूर लगवाएं। ईश्वर की कृपा से इस बार हमारे राज्य में मानसून सही समय पर आ गया है। राज्य में अब तक पर्याप्त बारिश हो चुकी है। किसानअपने खेतों में फसल की तैयारी में लग गए हैं। राज्य के जलाशयों एवं तालाबों में भी भरपूर पानी उपलब्ध है। किसानों को खाद-बीज उनकी आवश्यकता के अनुरूप सहकारी समितियों से मिल सके इस पर हम विशेष ध्यान दे रहे हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उन्होंने कहा है कि सभी सोसायटियों में रासायनिक उर्वरकों एवं प्रमाणित बीजों का भंडारण लगातार किया जा रहा है। हम राज्य में इस बार दलहनी और तिलहनी फसलों पर अधिक जोर दे रहे हैं। इन फसलों का उत्पादन बढ़ने से किसानों को ज्यादा लाभ मिलेगा। हमने दलहन-तिलहन, अरहर, सोयाबीन, मक्का, गन्ना, कोदा-कुटकी, सुगंधित धान की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए इसे राजीव गांधी किसान न्याय योजना में शामिल कर लिया है। धान के साथ-साथ अन्य प्रमुख खरीफ फसलों की खेती करने वाले किसानों को भी प्रति एकड़ के मान से 9 हजार रुपए की आदान सहायता देंगे। बीते खरीफ सीजन में जिन किसान भाईयों ने धान की खेती की थी, वह यदि इस साल उसी रकबे में धान के बदले अन्य फसलों का उत्पादन या पौधरोपण करेंगे, तो उन्हें प्रति एकड़ के मान से 10 हजार रुपए की आदान सहायता देने का प्रावधान किया है। पौधरोपण करने वाले किसानों को यह आदान सहायता आगामी तीन वर्षों तक मिलेगी।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की सरकार किसानों की अपनी सरकार है। सरकार बनने के बाद से शासन की ओर से लिए गए सारे निर्णयों के मूल में किसान ही हैं। चाहे कर्ज माफी की बात हो, नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी की बात हो, सिंचाई कर को माफ करने का निर्णय हो सब किसानों को ध्यान में रखकर ही लिए गए हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे अन्न दाता किसान पिछले वर्षों के मुकाबले इस बार और बेहतर फसल उत्पादन करेंगे।

राजनांदगांव से मानसिंग की रिपोर्ट…….

 

 

                              *** भगत वर्मा ****

मानसिंग वर्मा, संतोषी वर्मा, भाव्या वर्मा लावण्या वर्मा, भारती वर्मा, लोकेश्वरी वर्मा, उपेन्द्र वर्मा, जिरजोधन वर्मा ,दशरथ वर्मा ,सुभिया वर्मा , त्रिवेणी वर्मा की ओर से जन्मदिन की बधाई

????????????

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47