Advertisement

श्रमिक नेता ने दी चेतावनी क्वार्टर में जबरन कब्जा जमाई महिला को निकले अन्यथा 15 अगस्त को करेंगे आत्मदाह

श्रमिक नेता ने दी चेतावनी क्वार्टर में जबरन कब्जा जमाई महिला को निकले अन्यथा 15 अगस्त को करेंगे आत्मदाह

गोपाल सिंह विद्रोही //प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़//बिश्रामपुर -सूरजपुर- अनाधिकृत रूप से क्वार्टर में महिला कर्मचारी द्वारा कब्जा को मुक्त न कराए जाने पर श्रमिक नेता अजीत यादव ने कलेक्टर दफ्तर के सामने आत्मदाह करने की चेतावनी दी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जानकारी के अनुसार श्रमिक नेताअजीत यादव एसईसीएल के क्षेत्रीय महाप्रबंधक को आत्मदाह के संबंध में उल्लेख किया है कि 1बी/44 में अनाधिकृत कब्जाधारी महिला को जाँच में दोषी पाए जाने के बाद भी कार्यवाही न किए जाने से हताश व निराश होकर 15 अगस्त को कार्यालय कलेक्टर सूरजपुर के सामने दोपहर 4 बजे आत्मदाह करने हेतु मजबूर है।
महाप्रबंधक को लिखे पत्र में उल्लेख किया है कि हमारे संगठन एस.ई.के.एम.सी. (इंटक) द्वारा 22 फ़रवरी 2024 व 23 फ़रवरी 2024 को 1 बी/44 को अनाधिकृत कब्जे से हटाकर सेवानिवृत्त कर्मचारी रामचन्दर राम का बकाया राशि व मेडिकल सुविधा बहाल करने के लिए जो भूख हड़ताल हमारे संगठन द्वारा किया गया था। उसमें आपके द्वारा लिखित आश्वासन दिया गया था कि हम 10 दिनों में निर्णय ले लेंगे परन्तु मार्च महीने में 1 बी/44 के संबंध में जॉच को पूर्ण कर लिया गया है और उसमें वह महिला कर्मचारी पूजा सिंह को दोषी भी पाया गया परन्तु आज 4 महीने बीत जाने के बाद भी आपके द्वारा उस महिला कर्मचारी को मकान 1बी-44 से बाहर नहीं निकाला गया है और न ही रामचन्दर राम का बकाया राशि का भुगतान किया गया है जबकि आपके सुरक्षा विभाग विश्रामपुर द्वारा विगत कुछ महीने में कई अवैध कब्जे के मकान को खाली कराया गया है। जिससे यह प्रतीत होता है कि उस महिला पूजा सिंह के ऊपर आपकी कृपा दृष्टि बनी हुई है जो कि आप अपने पद पर बैठकर उचित न्याय न कर आरोपी महिला को संरक्षण दे रहे हैं। आपके एक गलत निर्णय से समाज में गलत संदेश जा रहा है और कंपनी के अधिकारियों से लोगों का और कर्मचारियों का विश्वास उठ रहा है। आपके कंपनी द्वारा सेवानिवृत्त के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए जो विदाई कार्यक्रम किया जाता है उसमें जो बड़ी – बड़ी बातें सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए कही जाती है वो सब सिर्फ दिखावा है। यदि आपके द्वारा 15 अगस्त से पूर्व उक्त आवास को नहीं खाली कराया गया तो जिला कलेक्टर सूरजपुर कार्यालय के समक्ष आत्मदाह करेंगे जिसके लिए आप जिम्मेदार होंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47