Advertisement

फल का भाव सातवें आसमान पर आम लोगों के पहुंच से दूर हुआ* *सब्जियों का भाव जमीन पर आने से छोटे एवं मझौले किसान मायूस

*फल का भाव सातवें आसमान पर आम लोगों के पहुंच से दूर हुआ* *सब्जियों का भाव जमीन पर आने से छोटे एवं मझौले किसान मायूस*


बिश्रामपुर -सब्जियां का भाव जमीन पर तो फल का भाव सातवें आसमान पर पहुंच गया है इस प्रकार सब्जियों का भाव गिरने से मझले एवं छोटे किसानों का कमर टूट गया है तो वही फल के भाव आसमान पर उड़ने से आम लोगों की पहुंच से बहुत दूर हो गया है।
इस संबंध में जानकारी के अनुसार इन दिनों बाजारों में सब्जियों के भाव पर नजर डाले तो सब्जी के थोक एवं चिल्हर व्यापारी नरेंद्र गुप्ता एवं वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि मंडियों में थोक में टमाटर 5 रू ,आलू 12 रू ,अदरक 20 रू, मूली 5 रू, चुकंदर 25 रू से 30 रू ,मटर 15 रू,लहसुन 65रू, सफेद प्याज 25 रू ,लाल प्यार 35, कुंदरू 30 रू ,बींस 30 रू, शिमला मिर्च 30 , लौकी 5 रू पत्ता गोभी 5 रू, फूलगोभी 5, सेम 25, गाजर 15 ,पालक 5 ,लाल भाजी,5 रू , हरीमिर्च 40 रू कटहल 20, भिंडी 40 ,मशरूम ,बैगन 15 रुपएप्रति किलो ,की दर से थोक भाव में बिक रही है। जबकि फुटकर में टमाटर 8 से 10रू आलू लाल 15 रू अदरक 25 से 30 रू मूली 10 रू चुकंदर 40 रू , मटर 20 रू ,हरी मिर्च 50 रू , लहसुन 80 रू ,सफेद प्याज 30 रू, लाल प्याज 40, शिमला 40 रू, गोभी पत्ता 10 ,फूलगोभी 10, सेमी 30 रू ,गाजर 20 रू, पालक 10 रू ,लाल भाजी 10 रू, मुली 10 रू , कटहल 30 रू, बरबटी 50 ,भिंडी 50 रू चिल्लर प्रति किलो की दर पर बिक रही है ।जिससे मझले एवं छोटे ग्रामीणकिसानों को कमर टूट गई है ।किसान 120 रू रुपए अदरक के बीज खरीद कर अपने खेतों में लगाए थे तमाम मेहनत के बाद अब थोक में 20 रू की दर पर बेचना पड़ रहा है यही हाल आलू का भी है किसानों ने महंगे दर पर आलू की खेती की थी जिसमें बीज, पानी,खाद, मजदूरी ,खुदाई, बुनाई अलग से इस प्रकार अब थोक भाव में व्यापारियों को पानी कि दर पर बेचने के लिए किसान मजबूर है । केवल लहसुन ,प्याज का रेट थोड़ा अच्छा मिल रहा है बाकी सभी सब्जियों का भाव सातवें आसमान से जमीन पर आ गया है मार्च 2020 से जनवरी 2021 तक सब्जियों का भाव सातवें आसमान पर था। जो अपने भाव को लेकर काफी इतरा रही थी और आम लोगों की थाली की से पहुंच से बाहर थी जो अब जमीन पर आ चुकी है। किसान मायूस एवं निराश है। इसके विपरीत बाजार में इन दिनों फलों का भाव सातवें आसमान पर पहुंच गया है रहा है और अपने भाव को लेकर इतरा रहे हैं। पल आम लोगों के पहुंचते से दूर होते जा रहे हैं। इन फलों के थोक भाव पर नजर डाले तो फल व्यवसाय रणवीर सिंह ने बताया कि केला 25 से 30 रुपए प्रति दर्जन अनानास 50 रू , सेव 100 रू से 120 रू ,अंगूर 60 रू ,अनार 120 रू , संतरा 55,रू, किन्नू 35 रू ,तरबूज 20 ,कीवी 17 रू प्रति नग, स्ट्रॉबेरी 70 रुपए के दो सौ ग्राम, शहतूत 50 रू आम 70 से 80रू, मौसमी 65 में प्रति किलो के दर पर व्यापारियों को मिल रही है जबकि आम उपभोक्ताओं को फुटकर भाव में केला 40 से 50 रू तक, अनानास 60 रू ,सेव 120रू अंगूर 80 रूअनार 150 रू ,संतरा 70रू, किन्नू 50 रू प्रति नग , कीवी 25 रू प्रति नग, स्त्रवेरी120 रू 200 ग्राम पैक ,आम 120 से रू 150 ,मौसमी 80 रू कि दर से उपलब्ध है ।इस प्रकार मार्च 2020 से जनवरी 2021 तक पूरे लॉकडाउन के दौरान फलों का भाव कम था परंतु इन दिनों इसके भाव सातवें आसमान पर पहुंच गया है और आम लोगों के पहुंच से बाहर हो गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57