
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
दो जंगली हाथियों को पकड़ने, उनके प्रशिक्षण के खिलाफ केरल उच्च न्यायालय में याचिका
दो जंगली हाथियों को पकड़ने, उनके प्रशिक्षण के खिलाफ केरल उच्च न्यायालय में याचिका
कोच्चि, हाल ही में दो जंगली हाथियों को पकड़ने के खिलाफ केरल उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की गई। हाथी राज्य के पलक्कड़ तथा वायनाड जिलों में रिहाइशी इलाकों में घुस गए थे और जिससे स्थानीय लोगों में डर का माहौल था। याचिका में वन विभाग की कार्रवाई को अवैध बताया गया है।.
गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) ‘एनिमल लीगल फोर्स इंटीग्रेशन’ के महासचिव एंजेल्स नायर द्वारा दायर याचिका में आरोप लगाया गया है कि दो हाथियों को पकड़ना और बाद में दिया जाने वाला प्रशिक्षण ‘अवैध’ है, क्योंकि हाथियों को बेहोश कर जंगल के अंदर से पकड़ा गया। उन्होंने सीबीआई या किसी अन्य एजेंसी से इसकी जांच कराने की मांग की है।.










