Advertisement

रक्षाबंधन के त्यौहार में भी बहनें सुरक्षित नहीं – वंदना राजपूत

रक्षाबंधन के त्यौहार में भी बहनें सुरक्षित नहीं – वंदना राजपूत

आदिवासी बेटियों की अस्मिता को नहीं बचा पा रहे हैं आदिवासी मुख्यमंत्री

रायपुर/कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने बढ़ती महिला अपराधों पर भाजपा सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि कुशासन के सरकार में रक्षाबंधन की पवित्र दिन भी बहनें सुरक्षित नहीं है रायगढ़ में राखी बांधने आई महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना पूरी मानव जाति को शर्मसार करने वाली घटना है इस सामूहिक दुष्कर्म की घटना यह सिद्ध करता है कि प्रदेश में कानून का डर अपराधियों के दिलों दिमाग में रति भर भी नहीं है कानून व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई है। भारतीय जनता पार्टी की 8 महीना की सरकार में महिलाओं के प्रति अपराध के 2000 से अधिक मामलें दर्ज हुये है। लगभग 170 से अधिक गैंगरेप और 500 से अधिक बलात्कार की घटनाएं घटी है। आदिवासी मुख्यमंत्री होकर भी आदिवासी महिला की अस्मिता को बचाने में नाकाम रहे हैं लगातार आदिवासी महिलाओं की अस्मिता को लूटा जा रहा है तो तभी आदिवासी महिलाओं को गोली से भूना जा रहा है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

वंदना राजपूत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में डबल इंजन की सरकार में महिला अपराध की लगातार बढ़ती घटना ने सरकार की पोल खोल रखी है लगातार बेटियों के साथ गैंगरेप बलात्कार की घटनाएं बढ़ती जा रही है साय सरकार बेटियों को सुरक्षा देने में नाकाम रही है आज बेटियां ना घर में सुरक्षित है और ना ही बाहर सुरक्षित है आज छत्तीसगढ़ की स्थिति को देखकर के अन्य राज्य से महिलाएं छत्तीसगढ़ आने से डर रही है। प्रत्येक दिन महिलाओं के साथ बढ़ती अपराध की घटनाएं से माता-पिता अपनी बच्चियों को लेकर चिंतित रहते हैं इसीलिए गांव में अपनी बेटियों की सुरक्षा को लेकर के बेटियों को स्कूल भेजना भी बंद कर रहे हैं।
बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ के नारा लगाने वाले आज बेटियों के अस्मिता लूटने पर भी मौन हो जाते हैं अवसरवादी राजनीति करने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेत्रियां भी महिलाओं के साथ हो रही बलात्कार, हत्या की घटना जैसे जघन्य अपराध पर भी आंख बंद करके बैठे हैं।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05