छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

Ambikapur News : भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के नेतृत्व में महाप्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे के नाम स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौप कर ट्रेन को पुन: चलाने की मांग……..

भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के नेतृत्व में महाप्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे के नाम स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौप कर ट्रेन को पुन: चलाने की मांग……..

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन से चलने वाली ट्रेनों का वर्तमान में परिचालन बंद हैं, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि कोरोना की रफ़्तार धीमी पड़ने पर रेलवे विभाग के द्वारा पुरे देश भर में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई पैसेंजर एवं एक्सप्रेस का परिचालन शुरु किया गया था | यात्रियों को हो रही भारी असुविधा को ध्यान में रखते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के नेतृत्व में भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, प्रशान्त शंकर त्रिपाठी, विकाश पाण्डेय, रुपेश दुबे, अभिषेक शर्मा, विश्व विजय सिंह तोमर, संजीव वर्मा, निशान्त सिंह, रोहित कुशवाहा, दीपक यादव एवं अन्य कार्यकर्ताओ ने रेलवे स्टेशन पहुच कर महाप्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे के नाम स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौप कर ट्रेन को पुन: चलाने की मांग की |

bae560a9-5b2a-4ad3-b51f-74b327652841 (1)
file_00000000f1f472068138f07ef6165390
file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने रेल्वे महाप्रबंधक से दूरभाष पर चर्चा करते हुए ट्रेन परिचालन के अभाव में यात्रियों को हो रही कठिनाइयों से अवगत कराया, उन्होंने कहा कि अम्बिकापुर से जबलपुर तक चलने वाली कुर्सीयान ट्रेन जो कि इस रुट में चलने वाली एकमात्र ट्रेन है, उसे पुन: शुरु किया जाना चाहिए, अम्बिकापुर से शहडोल तक जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को पूर्व समयानुसार 08:30 बजे का परिचालन पुन: शुरू किया जाऐ, अम्बिकापुर से शहडोल मैमो का परिचालन पूर्व समय अनुसार अम्बिकापुर से छुटने का समय 03:00 बजे किया जाये ताकि अनुपपुर से रात्रिकालीन सुपर फ़ास्ट एक्सप्रेस जो अन्य राज्यों को जाती है, मनेद्रगढ़ अनुपपुर पैसेंजर का परिचालन दोपहर 12:00 बजे पुन: चालु किया जाये, उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से तत्काल पहल करने पर बल दिया है, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना न करना पड़ेl

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!