Advertisement

राजपुर में प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान का शुभारंभ करेंगे!

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ केबिनेट मंत्री राजपुर में प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान का शुभारंभ करेंगे!

बलरामपुर 30 सितम्बर 2024/विकासखण्ड राजपुर के शासकीय हायर सेकेण्डरी ग्राउंड बुढ़ाबगीचा में 2 अक्टूबर 2024, बुधवार को प्रातः 11 बजे से एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के शिलान्यास के साथ प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान के वर्चुअल शुभारंभ का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास और कृषि कल्याण मंत्री रामविचार नेताम कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

विशिष्ट अतिथि के रूप में जिले की प्रभारी मंत्री व महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग की मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाडे, लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा एवं बीस सूत्रिय कार्यान्वयन विभाग के मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, सांसद सरगुजा चिन्तामणि महाराज, सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा, प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुंतला सिंह पोर्ते, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती निशा नेताम, उपाध्यक्ष श्रीमती राधा देवी सिंहदेव, जनपद पंचायत राजपुर की अध्यक्ष श्रीमती अनिता बेक, नगर पंचायत अध्यक्ष राजपुर धरम सिंह शामिल होंगे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57