Advertisement

02 अक्टूबर को जिले के सभी गांवों में ग्रामसभा की बैठक होगी

02 अक्टूबर को जिले के सभी गांवों में ग्रामसभा की बैठक होगी

गरियाबंद/02 अक्टूबर को जिले के सभी गांवों में ग्रामसभा की बैठक होगी. जल जीवन मिशन सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी और निर्णय मोबाइल एप पर अपलोड किए जाएंगे।

राज्य सरकार के निर्देश पर 2 अक्टूबर 2024 को जिले के सभी गांवों में ग्रामसभाएं होंगी। ग्रामसभा में जल जीवन मिशन के तहत ग्राम पंचायतों में पाईप लाईन कार्य पूरा होने के बाद सड़क मरम्मत का कार्य संबंधित विभाग या एजेंसी से कराने का प्रस्ताव पारित किया जाएगा, साथ ही विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। ग्रामसभा निर्णय मोबाईल ऐप पर 15 मिनट से अधिक का वीडियो अपलोड किया जाएगा। साथ ही, ग्रामसभा की गतिविधियों को वाईब्रेंट ग्रामसभा पोर्टल पर पूरी तरह से अपलोड किया जाएगा।

कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने सभी एसडीएम और जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को स्थानीय स्तर पर ग्रामसभा की व्यवस्था करने के लिए निर्देश दिए हैं। साथ ही, प्रत्येक ग्रामसभा को जनपद पंचायतवार समय निर्धारित करने के लिए निर्देश दिए गए हैं, जिसमें स्थानीय अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष कर्तव्य दिए गए हैं।

ग्रामसभा की पूर्व बैठकों में 02 अक्टूबर को पारित संकल्पों के क्रियान्वयन संबंधी पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा. इसमें पिछली छमाही में पंचायतों के आय-व्यय की समीक्षा की जाएगी, साथ ही पिछली छमाही में विभिन्न योजनाओं से स्वीकृत कार्यों के नाम, प्राप्त राशि, व्यय राशि और कार्य की अद्यतन स्थिति का वाचन किया जाएगा।

ग्राम पंचायतों में, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत, ग्रामीण परिवारों की रोजगार की मांग और उपलब्ध रोजगार की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। सामाजिक सहायता कार्यक्रम द्वारा संचालित पेंशन कार्यक्रमों का सामाजिक अंकेक्षण किया जाएगा और हितग्राहियों की पहचान की जाएगी। पंचायतों द्वारा जरूरतमंद लोगों को दिया गया भोजन और लाभार्थियों के नाम पढ़े जाएंगे। जन्म, मृत्यु और विवाह पंजीयन से संबंधित प्रकरणों के लंबित, निराकृत और वितरित प्रमाण पत्रों का विवरण प्रदान किया जाएगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

लोगों को मौसमी बीमारियों से बचाव और निवारण और उनसे निपटने के बारे में जागरूक किया जाएगा ग्राम पंचायतों में अनिवार्य कर के आरोपण और वसूली की प्रगति का भी विश्लेषण किया जाएगा। पंचायतों के वर्तमान अधिकारी और कर्मचारी, जिनसे पंचायतों के लेखा हिसाब लेना अथवा बकाया राशि उनके नामों का वाचन किया जायेगा।

ग्रामसभा में जिले की सभी सड़कों पर मवेशियों से होने वाली दुर्घटनाओं में जान-माल की क्षति को कम करने के लिए सभी उपायों और प्रभावी व्यवस्थाओं पर चर्चा की जाएगी। सड़कों पर मवेशियों को खुले छोड़ने से बचने के लिए लोगों को जागरूक करना होगा। साथ ही, 1993 के छग पंचायत अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार सड़कों पर खुला छोड़ने पर जुर्माना लगाने के बारे में भी बताया जाएगा। ग्राम सभा में वित्तीय वर्ष 2025–26 की ग्राम पंचायत विकास योजना की प्रस्तावित कार्ययोजना पर चर्चा होगी और पिछले वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना की समीक्षा होगी। ग्राम पंचायत विकास योजना वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए दो ग्रामसभाओं का आयोजन किया जाना है। 

इसके अनुसार, 2 अक्टूबर 2024 को पहली ग्रामसभा होगी। स्वच्छता की सेवा अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर, महात्मा गांधी की जयंती, स्वच्छ भारत दिवस तक चलेगा। स्वच्छता ही सेवा अभियान के दौरान साफ-सफाई, जनता की भागीदारी और स्वच्छता मित्र स्वच्छता शिविर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस पर स्वास्थ्य एवं पोषण पर चर्चा, ओडीएफ प्लस मॉडल ग्रामों के प्रस्तावों का ग्राम सभा में अनुमोदन, स्वच्छाग्रही समूहों के माध्यम से घर-घर और संस्थाओं से कचरा संग्रहण और प्रबंधन पर चर्चा, स्वच्छता शपथ, तंबाकू मुक्त ग्राम पंचायत बनाने के लिए मार्गदर्शिका का वाचन और चर्चा, ग्राम पंचायतों में छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम, 1993 की धारा 129, छत्तीसगढ़ पंचायत उपबंध अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार नियम 2022 के अनुसार कार्यवाही करने के लिए छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम, 1993 की धारा 129, एचआईवी एड्स की रोकथाम, स्वास्थ्य एवं पोषण, एनीमिया, बौद्धिक विकास के संबंध में मुनादी करने और प्रतिनिधियों के सहयोग के बारे में ग्राम

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57