छत्तीसगढ़बलरामपुरराज्य

प्रकृति के संरक्षण के दिशा में हरेली पर्व पर किया गया पौधा जगाबो महाअभियान की शुरूआत

प्रकृति के संरक्षण के दिशा में हरेली पर्व पर किया गया पौधा जगाबो महाअभियान की शुरूआत

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ी संस्कृति और परंपरा को दी नई दिशाः- चिंतामणि महाराज

पर्यावरण संरक्षण और संतुलन के लिए सभी करें पौधा रोपणः-कलेक्टर

संसदीय सचिव और कलेक्टर बने प्रतिभागी, रस्साकसी में जोर आजमाकर जिले में किया छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आगाज

जिले के सभी जनपद पंचायतों में 1 लाख 40 हजार से अधिक पौधों का किया गया रोपण

स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत मेरा पौधा-मेरा मत का संदेश देते हुए, मतदाताओं को किया गया जागरूक

मनोज यादव /न्यूज रिपोर्टर/बलरामपुर/ हरेली तिहार के अवसर पर संसदीय सचिव एवं सामरी विधायक चिंतामणि महाराज के मुख्य आतिथ्य, कलेक्टर रिमिजियुस एक्का, वनमण्डलाधिकारी विवेकानंद झा सहित जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रेना जमील ने कृषि उपकरणों की पूजा अर्चना की। कार्यक्रम में संसदीय सचिव, कलेक्टर, वनमण्डलाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने पौधा रोपण कर पौधा जगाबों महाअभियान, ’प्रेम से परिवर्तन’ का शुभारंभ किया। साथ ही संसदीय सचिव और कलेक्टर ने रस्साकसी में जोर आजमाकर जिले में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आगाज किया।
राजपुर विकासखण्ड के गोपालपुर गौठान में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में संसदीय सचिव महाराज ने सभी जिलेवासियों को हरेली तिहार की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ी परंपरा में हरेली सावन अमावस्या के दिन प्रथम तिहार के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि आजकल मोबाइल, इंटरनेट की दुनिया में लोग अपनी लोक संस्कृति और पर्व को भूलते जा रहे हैं, ऐसे में मुख्यमंत्री के प्रयासों से इन लोक पर्वों के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर इन्हें नई दिशा प्रदान की जा रही है। उन्होंने गौठान में कृषि उपकरणों की विधिवत पूजा अर्चना एवं गौ माता को गुड़ एवं चारा खिलाकर हरेली तिहार मनाया। इस दौरान श्री महाराज ने कहा कि हरेली के दिन से छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरूआत हो रही है, जिसमें आप सबको बढ़-चढ़कर हिस्सा लें तथा अपना और अपने जिले का नाम रौशन करें। साथ ही उन्होंने गोपालपुर गौठान में पौधारोपण कर पौधा जगाबो महाअभियान, ’प्रेम से परिवर्तन’ की शुरुआत की। इस दौरान कलेक्टर, वनमंडलाधिकारी, जिला पंचायत सीईओ सहित अन्य अधिकारियों ने पौधारोपण किया।

कलेक्टर रिमिजियुस एक्का ने जिले वासियों को हरेली तिहार की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण और संतुलन के लिए सभी अवश्य पौधारोपण करें। लोक संस्कृति के इस पर्व में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता के लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों की भी शुरूआत की गई है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें और विजयी होकर जिले का नाम रौशन करें।
वन मंडल अधिकारी विवेकानंद झा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वन विभाग द्वारा जिले के 4300 हेक्टेयर में 31 लाख पौधों का रोपण किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि योजना के तहत 2100 एकड़ में 7 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b


मतदाताओं ने पौधों रोपण कर दिया मेरा पौधा-मेरा मत का संदेश
कलेक्टर एक्का के निर्देशन एवं जिला पंचायत सी ई ओ के मार्गदर्शन में पौधा रोपण महाअभियान अंतर्गत जिले के सभी ग्राम पंचायतों के मतदाताओं द्वारा 1 लाख 25 हजार के निर्धारित लक्ष्य से अधिक पौधों का रोपण किया। जिला पंचायत कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के सभी जनपद पंचायतों में लगभग 1 लाख 40 हजार से अधिक पौधों का रोपण किया गया जिसमें लगभग 1 लाख 25 हजार से अधिक पौधों का रोपण नदी/नाला के तटों और अमृत सरोवर के मेड तथा लगभग 15 हजार से अधिक पौधे ग्राम पंचायतों के अन्य जगहों में लगाए गए। पौधा लगाने के साथ-साथ मेरा पौधा-मेरा मत का संदेश दिया। स्वीप द्वारा लोकतंत्र के सशक्तिकरण के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके तहत सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता सुनिश्चित किया जा रहा है। साथ ही वृक्षमाला कार्यक्रम के अन्तर्गत जिले भर में नदी नाला के तट पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर ने पर्यावरण के संरक्षण और संतुलन के लिए पूरे जिले वासियों को पौधा लगाने की अपील की। इसके अलावा राजपुर विकासखण्ड के ग्राम मरकाडांड में भी 01 हजार से अधिक पौधों का रोपण कार्य का शुभारंभ कलेक्टर श्री एक्का ने किया ।

संसदीय सचिव और कलेक्टर बने प्रतिभागी, रस्साकसी में आजमाया जोर
संसदीय सचिव एवं कलेक्टर ने रस्सा कस्सी में जोर आजमाकर गोपालपुर गौठान में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का शुभारंभ किया। इस दौरान युवा मितान क्लब द्वारा आयोजित रस्साकसी की प्रतियोगिता में पुलिस और वन विभाग की टीम, आंगनबाड़ी और स्व सहायता समूह की महिलाओं तथा स्कूली बच्चों ने बड़े ही उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं कलेक्टर ने रस्सा-कस्सी में जोर आजमाकर प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ के 16 पारम्परिक खेलों गिल्ली-डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, बांटी (कंचा), बिल्लस, फुगड़ी, गेंड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़, लम्बी कूद, रस्सीकूद और कुश्ती का आयोजन किया जाएगा। इस खेल प्रतियोगिता में बच्चों से लेकर महिला एवं पुरूष वर्ग के प्रतिभागी भाग ले सकेंगे।

अभियान में लोगों ने दिखाई सहभागिता
इस पौधा जगाबो महाअभियान हेतु सभी जनपद पंचायतों में गड्ढा का खुदाई कार्य विगत दिवस से जारी था। जिसमें लोगों ने अपनी सहभागिता और सामूहिक श्रमदान से वृक्षा रोपण के लिए गड्ढे खोदे तथा उद्यान एवं वन विभाग के नर्सरी में महात्मा गांधी नरेगा के तहत तैयार किए गए पौधों का रोपण किया। रोपित पौधों की सुरक्षा के लिए संसदीय सचिव श्री महाराज ने समस्त ग्रामीण जनों द्वारा संकल्पित होकर पौधों की सेवा कर प्रकृति संरक्षण में अपना अमूल्य योगदान देने की अपील की। इस वृक्षमाला अन्तर्गत 06 जनपद पंचायतों के 201 ग्राम पंचायतों के नदी, नाला एवं अमृत सरोवरों का चयन कर वृक्षारोपण किया गया। नदी, नालों के तट पर वृक्षारोपण से उपजाऊ मिट्टी में होने वाले कटाव में कमी आयेगी एवं मृदा अपरदन के संरक्षण में मदद मिलेगी। इस दौरान महाराज ने जिले में लघु धान्य फसलों को बढ़ावा देने के लिए रागी बीज का वितरण किया।
कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (राजपुर) श्री चेतन साहू, उप संचालक कृषि श्री एस.के. प्रसाद, सहायक संचालक उद्यानिकी पतराम सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्रीमति बेला मरकाम, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सरिता जायसवाल, राजपुर जनपद सीईओ विनय जायसवाल समेत जिले के अधिकारी कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन तथा स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!