Advertisement

कलेक्टर अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा के 3 प्रकरण में 12 लाख रुपये की सहायता राशि की स्वीकृत

कलेक्टर अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा के 3 प्रकरण में 12 लाख रुपये की सहायता राशि की स्वीकृत

गरियाबंद// कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के 3 प्रकरण में मृतक के परिजनों को प्रत्येक प्रकरण में 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार छुरा तहसील के ग्राम कुड़ेरादादर निवासी 35 वर्षीय पार्वती मांझी की सर्पदंश से मृत्यु हो जाने के कारण उनके निकटतम परिजन हेमेश्वरी मांझी को 4 लाख रूपये स्वीकृत की गई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

इसी तरह छुरा तहसील के ही ग्राम मुढ़ीपानी निवासी 18 वर्षीय जगसिंग कमार का सर्पदंश से मृत्यु हो जाने के कारण उनके निकटतम परिजन बिसाहिन बाई को 4 लाख रूपये तथा देवभोग तहसील के ग्राम लदरा निवासी 06 वर्षीय कु. अमृता सोम की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु हो जाने के कारण उनके निकटतम परिजन छबीराम सोम को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

पीड़ित परिजन को स्वीकृत आर्थिक सहायता राशि के भुगतान की जिम्मेदारी जिला कार्यालय के जिला नाजरात शाखा के प्रभारी अधिकारी की होगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57