Advertisement

जिला ग्रंथालय पुनः खोलने मिली अनुमति

प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// कलेक्टर  संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार घड़ी चैाक के पास स्थित जिला ग्रंथालय जन सामान्य के लिए 2 जुलाई से पुनः खुल गई है। जिला ग्रंथालय आने वालों को कोविड गाईड़लाइन्स यथा  मास्क पहना तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।  उल्लेखनीय है कि कोविड संक्रमण के खतरे को देखते हुए विगत 13 अप्रैल से जिले में सम्पूर्ण प्रतिबंध लगाने से जिला ग्रंथालय भी बंद था। अब प्रतिबंध में ढील दिए जाने और  संक्रमण कम होने से जिला ग्रंथालय को पुनः खोलने की अनुमति दी गई है।
Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57