पेंशनर संघ ने कलेक्टर से की मुलाकात

पेंशनर संघ ने कलेक्टर से की मुलाकात

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

कलेक्टर ने निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं पेंशनर वृद्धि दर की दी सौगात

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़ सूरजपुर/8 जुलाई 2021/कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह से जन संवाद कार्यक्रम अन्तर्गत पेंशनर संघ ने सौजन्य भेंट की। सौजन्य भेंट में कलेक्टर डॉ. सिंह ने अत्यन्त आत्मीयता से परिचय प्राप्त कर पेंशनर्स का कुशलक्षेम पूछकर सभी से उनके स्वास्थ्य के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने पेंशन व्यवस्था अन्तर्गत पेंशन के निर्धारित समय पर भुगतान होने एवं स्वत्वों के निराकरण की भी जानकारी ली। जिस पर उपस्थित सभी पेंशनरों ने बताया कि सभी स्वत्वों का भुगतान हो गया है, पेंशन निर्धारित अवधि में नियमित रूप से प्राप्त होती है तथा पेंशन संबंधी कोई समस्या नहीं है। तदुपरान्त कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने 80 वर्ष से अधिक उम्र के पेंशनर को बढ़ी हुई दर से भुगतान की जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित विभाग को बढ़ी हुई दर पर भुगतान के निर्देश दिये तथा दुरस्त ग्रामों में निवासरत पेंशनरों से अपील किया कि बैंक सखी के माध्यम से भी पेंशन संबंधी लेनदेन कर आवश्यक लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
कलेक्टर डॉ. सिंह ने जन संवाद में आये हुये पेंशनरों को प्रतिमाह निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच की सौगात देते हुए मौके पर ही स्वास्थ्य विभाग को फोन कर उपस्थित पेंशनर्स की मधुमेह, रक्तचाप, ई.सी.जी. तथा ऑक्सीजन के स्तर की जाँच कराई गई। साथ ही प्रत्येक माह की निर्धारित तिथि को पेंशनर्स के निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच कराने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिये ।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

कलेक्टर डॉ. सिंह की संवेदनशीलता एवं आत्मीयता से पेंशनर अत्यन्त प्रभावित हुये और सभी पेंशनर ने कलेक्टर द्वारा दी गयी सौगात निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच और बढ़ी हुई पेंशन दर से भुगतान के लिए आभार व्यक्त कर साधुवाद ज्ञापित किया ।
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]