Advertisement

ग्राम कनेचुर में लगाया गया पंजीयन एवं नवीनीकरण शिविर

ग्राम कनेचुर में लगाया गया पंजीयन एवं नवीनीकरण शिविर

उत्तर बस्तर कांकेर, 28 मार्च 2025 / छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल, नवा रायपुर एवं जिले के कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर पंजीयन एवं नवीनीकरण की कार्यवाही की जा रही है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जिला श्रम पदाधिकारी ने जानकारी दी कि इसी तारतम्य में जिले के सुदूर अंचल के ग्राम कनेचुर में आज पंजीयन एवं नवीनीकरण शिविर आयोजित कर कुल 42 श्रमिकों का पंजीयन व 01 श्रमिक का नवीनीकरण किया गया। विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक ग्रामीणों को जानकारी प्रदान की गई।

उन्होंने बताया कि जो हितग्राही शिविर में पंजीयन कराने से छूट गए हैं, वे बाद में भी अपना पंजीयन कराकर विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हो सकते हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57