
ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़
एलजी के अनुरोध पर शाही इमाम जामा मस्जिद में महिलाओं के प्रवेश पर रोक का आदेश वापस लेने को राजी
एलजी के अनुरोध पर शाही इमाम जामा मस्जिद में महिलाओं के प्रवेश पर रोक का आदेश वापस लेने को राजी
नयी दिल्ली/ दिल्ली के उप राज्यपाल वी के सक्सेना के अनुरोध के बाद जामा मस्जिद के शाही इमाम मस्जिद में लड़कियों के प्रवेश पर रोक वाले आदेश को वापस लेने के लिए तैयार हो गये हैं। राज भवन के सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।.
सूत्रों के अनुसार, सक्सेना ने इमाम बुखारी से बात कर इस बाबत आग्रह किया और इमाम बुखारी इस शर्त पर आदेश वापस लेने को राजी हो गये कि आगंतुक मस्जिद की शुचिता का सम्मान करें और उसे बरकरार रखें।.











