Advertisement

बलौदाबाजार में सरकारी जमीन पर कब्जे और मारपीट की जांच को लेकर कांग्रेस ने बनाई समिति

सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे और मारपीट की जांच हेतु कांग्रेस की सात सदस्यीय समिति गठित

रायपुर, 07 अप्रैल 2025। बलौदाबाजार जिले के सुहेला विकासखंड अंतर्गत ग्राम खिलोरा में निर्माणाधीन राइस मिल मालिक द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने को लेकर ग्रामवासियों और कब्जाधारी पक्ष के बीच विवाद और मारपीट की घटना को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जांच समिति का गठन किया है।

प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री (संगठन एवं प्रशासन) मणिकांत सिंह गोहिल द्वारा जारी आदेश में पूर्व प्रत्याशी नितिन त्रिवेदी के संयोजन में सात सदस्यीय समिति बनाई गई है, जो घटना की वस्तुस्थिति की जांच कर अपनी रिपोर्ट कांग्रेस कमेटी को सौंपेगी।

जांच समिति के सदस्य इस प्रकार हैं:

  1. नितिन त्रिवेदी – पूर्व प्रत्याशी, बलौदाबाजार (संयोजक)

  2. जनक वर्मा – पूर्व विधायक

    WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
    WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05
    WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.21.47
  3. सुरेश शर्मा – पूर्व अध्यक्ष, नगर पंचायत कसडोल

  4. विधानभूषण शुक्ला – पूर्व अध्यक्ष, कांकेर

  5. रिशेष यादव – संयुक्त महामंत्री, पीसीसी

  6. हितेश ठाकुर – अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी

  7. सुमित्रा धृतलहरे – सदस्य, जिला कांग्रेस कमेटी

समिति को प्रभावित गांव का दौरा कर पीड़ितों, अस्पताल, पुलिस प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर वस्तुस्थिति का जायजा लेने और रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है।


गठित जांच समिति की घोषणा देखें:

👉 प्रदेश कांग्रेस द्वारा गठित जांच समिति की घोषणा पर विशेष रिपोर्ट

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM