छत्तीसगढ़राज्यरायगढ़

रायगढ़ के टेमटेमा में स्काई एलायस फैक्ट्री हादसे में 3 मजदूरों की मृत्यु

मुख्यमंत्री ने रायगढ़ के टेमटेमा में स्काई एलायस फैक्ट्री हादसे में 3 मजदूरों की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया

a41ad136-ab8e-4a7d-bf81-1a6289a5f83f
ea5259c3-fb22-4da0-b043-71ce01a6842e

रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत में स्काई एलॉयज कंपनी में हुए हादसे 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि जब कर्मचारी फ्लाई एश से भरे सैलो के पास काम कर रहे थे तभी सेलो गिर गया, घटना के बाद तुरंत ही घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची।

mantr
96f7b88c-5c3d-4301-83e9-aa4e159339e2 (1)

इस घटना पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायगढ़ जिले के खरसिया विकासखंड के टेमटेमा में स्काई एलायस फैक्ट्री हादसा में 3 मजदूरों की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया है।

उन्होंने जिला प्रशासन को हादसे में घायल लोगों के राहत और बचाव के सभी उपाय करने और घायलों को इलाज की बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस और प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य में लगी है। घायलों को बेहतर इलाज के लिये रायगढ़ अस्पताल भेजा गया है।

जिला प्रशासन को राहत और बचाव के सभी जरूरी इंतजाम करने और घायलों को इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

Haresh pradhan

8d301e24-97a9-47aa-8f58-7fd7a1dfb1c6 (2)
e0c3a8bf-750d-4709-abcd-75615677327f

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!