Advertisement

रतनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार, धमकाकर कर रहे थे शोषण

रतनपुर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, धमकी देकर बनाते थे दबाव

बिलासपुर, 13 अप्रैल 2025| थाना रतनपुर क्षेत्र की पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता द्वारा थाने में की गई शिकायत के आधार पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया और तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपियों को उनके घर से दबोच लिया।

पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि मार्च 2024 में आरोपी राजेश्वर बघेल (उम्र 19 वर्ष) और उसका मामा सोनराज बंजारे उर्फ सोनू (उम्र 31 वर्ष) ग्राम अमेरी (थाना सकरी) से उसके घर आए थे। डरा-धमका कर उसे रतनपुर ले जाया गया, जहां खंडोबा मंदिर के पास सुनसान स्थान पर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

आरोपियों को पीड़िता के नए निवास स्थान की जानकारी लगने के बाद उन्होंने लगातार पीड़िता और उसके परिजनों को धमकाना शुरू कर दिया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना रतनपुर प्रभारी निरीक्षक नरेश चौहान के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने ग्राम अमेरी, बिलासपुर में दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपराध कबूल किया, जिसके बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

  • उप निरीक्षक कमलेश बंजारे

  • आरक्षक बिजेन्द्र रात्रे, नरेश पोर्ते

  • महिला आरक्षक स्वाती बंजारे
    इन सभी का विशेष योगदान रहा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57