ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

सुहागरात मनाने के बाद दुल्हन को छोड़कर भागा दूल्हा, परिजनों में मचा हड़कंप, लापता दूल्हे की तलाश जारी…

उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां सुहागरात मनाने के बाद दूल्हा अपनी नई नवेली दुल्हन को छोड़कर सुबह-सुबह घर से कहीं चला गया. परिवार ने काफी देर तक दूल्हे के लौटने का इंतजार किया. जब वह नहीं लौटा तो दूल्हे के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है. परिजनों ने बताया कि उसने सफेद शर्ट और स्लेटी रंग की पैंट पहनी है. पुलिस का कहना है कि दूल्हे को जल्द ही ढूंढ लिया जाएगा.

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

परिजनों ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि दूल्हा अपना फोन और रुपये यहीं छोड़ गया है. उसे इधर-उधर काफी ढूंढा पर अबतक उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका. परिवार के लोगों ने दुल्हन से भी पूछताछ की लेकिन उसे भी कुछ नहीं पता. पीड़ित परिवार से शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने लापता दूल्हे को तलाश शुरू कर दी है.

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

यह घटना सांडी थाने के एक गांव की है. यहां रहने वाला 22 साल का दूल्हा सोमवार तड़के अचानक घर से निकल गया. परिजनों ने बताया कि उसने सफेद शर्ट और स्लेटी कलर की पैंट पहनी है. 17 फरवरी को उसकी बारात पिहानी थाने के मंसूर नगर गांव गई थी. 18 फरवरी को दुल्हन विदा होकर ससुराल पहुंच. सुहागरात मनाने के बाद सोमवार सुबह दूल्हा बिना किसी को कुछ बताए घर से गायब हो गया. परिजनों ने उसे तड़के घर से बाहर जाते देखा पर किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया. सबको लगा कि आ जाएगा.

जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौटा तो घर वालों को चिंता हुई तो उसका मोबाइल फोन और पैसे भी घर पर रखे थे. जिसके बाद परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका हुई तो परिजनों ने गांव से लेकर तमाम रिश्तेदारों तक फोन किया और पूछताछ की पर कहीं कुछ पता नहीं चल पाया.
वहीं इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश सिंह ने बताया कि 17 फरवरी को शादी हुई थी. सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था. 19 फरवरी सुबह वह अचनाक घर से बिना बताए कहीं चला गया. उनके परिजनों की तरफ से शिकायत मिली है. सूरज को तलाश जा रहा है. जल्द ही उसे ढूंढ लिया जाएगा।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!