Advertisement

बिलासपुर में ITMS का नया अपडेट: चालान, कोर्ट सुनवाई और लाइसेंस निरस्तीकरण अब पूरी तरह ऑनलाइन

बिलासपुर | 1 मई 2025|बिलासपुर यातायात पुलिस ने ITMS (इंटीग्रेटेड ट्रैकिंग मॉनिटरिंग सिस्टम) में नए सॉफ्टवेयर वर्जन की स्थापना के साथ चालानी प्रक्रिया को पूरी तरह ऑटोमेटिक और ऑनलाइन बना दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के दिशा-निर्देशन में यह तकनीकी पहल लागू की गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल के नेतृत्व में इस प्रणाली से शहर में यातायात नियमों के उल्लंघन पर अब और अधिक पारदर्शी, तेज और सख्त कार्रवाई की जा रही है।

आईटीएमएस के माध्यम से चालान, समन शुल्क जमा, न्यायालय सुनवाई, लाइसेंस निरस्तीकरण तक की प्रक्रिया अब एकीकृत हो गई है। यदि कोई वाहन चालक समय पर चालान की राशि ऑनलाइन माध्यम से नहीं भरता है, तो सात दिनों के भीतर केस स्वतः ही माननीय न्यायालय में चला जाता है, और वहां से समन जारी होते हैं।

यदि उल्लंघनकर्ता न्यायालय में भी अनुपस्थित रहता है तो मामला RTO को प्रेषित होता है, जिससे आगे चलकर वाहन की जब्ती और लाइसेंस का निरस्तीकरण होता है। इससे संबंधित व्यक्ति को भविष्य में नया लाइसेंस प्राप्त करने या नवीनीकरण में भी परेशानी हो सकती है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

आईटीएमएस के तहत लगे 550 से अधिक कैमरों से शहर में हर गतिविधि की निगरानी की जा रही है। चालान की जानकारी SMS के साथ वाहन मालिक के पते पर पोस्ट के जरिए भी भेजी जाती है।

पुलिस ने यह भी चेतावनी दी है कि नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने वाले या फर्जी नंबर प्लेट लगाने वालों पर न सिर्फ जुर्माना बल्कि आपराधिक प्रकरण दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाएगा। कई ऐसे मामलों में गिरफ्तारी भी की जा चुकी है।

यातायात को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए शहर में 5 पेट्रोलिंग टीम, क्रेन पेट्रोलिंग, इंटरसेप्टर वाहन और नेशनल हाईवे पेट्रोलिंग को 24×7 तैनात किया गया है। तेज गति से वाहन चलाने वालों पर भी आईटीएमएस द्वारा नजर रखी जा रही है।

आम नागरिकों और वाहन चालकों से आग्रह है कि समन शुल्क समय पर ऑनलाइन जमा करें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57