Advertisement

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आकस्मिक दौरा, हेलीकॉप्टर से रवाना – सुशासन तिहार के तहत आमजन से सीधा संवाद

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आकस्मिक दौरा, हेलीकॉप्टर से रवाना — ग्रामीणों से सीधे संवाद कर लेंगे योजनाओं का फीडबैक

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को रायपुर स्थित पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा आकस्मिक दौरे पर रवाना हुए। यह दौरा राज्य सरकार द्वारा संचालित सुशासन तिहार के तीसरे चरण के तहत हो रहा है। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर राज्य के किसी भी जिले में उतर सकता है, जहां वे बिना पूर्व सूचना के आमजनों से मुलाकात कर सीधे संवाद करेंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

इस दौरे का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की जमीनी हकीकत जानना और आम जनता की समस्याओं का प्रत्यक्ष समाधान करना है। मुख्यमंत्री ग्रामीणों से योजनाओं के क्रियान्वयन पर फीडबैक भी लेंगे। सुशासन तिहार के अंतर्गत 31 मई 2025 तक समाधान शिविरों के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का निराकरण किया जाएगा।

राज्य सरकार का दावा है कि इस पहल से जनता और शासन के बीच विश्वास की दूरी कम होगी और योजनाओं की प्रभावशीलता में भी सुधार आएगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57