
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
कश्मीर में शीतलहर तेज हुई, स्कीइंग रिसॉर्ट गुलमर्ग में तापमान शून्य से नौ डिग्री नीचे
कश्मीर में शीतलहर तेज हुई, स्कीइंग रिसॉर्ट गुलमर्ग में तापमान शून्य से नौ डिग्री नीचे
श्रीनगर, आसमान साफ रहने के कारण पूरे कश्मीर में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आई तथा गुलमर्ग स्कीइंग रिजॉर्ट में तापमान शून्य से नौ डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।.
उन्होंने बताया कि चार दिन की बारिश और बर्फबारी के बाद रविवार दोपहर से ही कश्मीर में सूरज लुकाछिपी का खेल खेल रहा है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो शनिवार रात के 1.0 डिग्री सेल्सियस तापमान से नीचे है।.










