Advertisement

जिला स्तर पर स्थानान्तरण हेतु समिति गठित

उत्तर बस्तर कांकेर, 13 जून 2025/ छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग रायपुर द्वारा स्थानांतरण नीति वर्ष 2025 जारी की गई है। जिला स्तर पर स्थानान्तरण 14 जून से 25 जून तक जिले के प्रभारी मंत्री के अनुमोदन से कलेक्टर द्वारा जारी किया जाएगा। जिला स्तर पर विभिन्न विभागों से प्राप्त स्थानान्तरण प्रस्ताव का परीक्षण किये जाने हेतु जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है। जिसमें जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, प्रभारी अधिकारी वित्त, स्थापना, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी और अधीक्षक जिला कार्यालय कांकेर को सदस्य बनाया गया है। जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार संबंधित विभाग के कार्यालय प्रमुख द्वारा स्थानान्तरण प्रस्ताव तैयार कर जिला कलेक्टर को प्रस्तुत किया जाएगा, जिसे समिति द्वारा विस्तृत परीक्षण उपरांत प्रभारी मंत्री का अनुमोदन प्राप्त कर कलेक्टर द्वारा आदेश जारी किये जायेंगे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57