छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़

कानपुर के एआर टावर में लगी भीषण आग, 800 दुकानें जल कर खाक

कानपुर  उत्तर प्रदेश के कानपुर के बासमंडी इलाके में शुक्रवार तड़के भीषण आग लगने से कम से कम 800 दुकानें जलकर खाक हो गईं। दमकलकर्मी एआर टावर की इमारत में फंसे सभी लोगों को निकालने में सफल रहे।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

आग बुझाने के लिए दमकल की दो दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कार्रवाई छह घंटे से अधिक समय तक चली। तेज हवा के कारण आग की लपटें आसपास के बाजार और इमारतों तक फैल गईं। प्रभावित क्षेत्रों में मसूद टॉवर 1, मसूद टॉवर 2 और हमराज कॉम्प्लेक्स शामिल हैं।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

उत्तर प्रदेश अग्निशमन सेवा के उप निदेशक अजय कुमार ने कहा, आग पर अब काबू पा लिया गया है। इमारत में कोई भी फंसा नहीं है।उत्तर प्रदेश अग्निशमन सेवा उप निदेशक अजय कुमार ने बताया रात 1:30 बजे के आस-पास आग लगी थी। यहां मार्केट है, जहां कपड़े का सामान भरा हुआ है। फायर ब्रिगेड ने बहुत अच्छा काम किया है। आग पर लगभग काबू पा लिया गया है। स्थिति नियंत्रण में है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

कानपुर ज्वाइंट सीपी आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया आग को काबू करने की कोशिश की जा रही है, बचाव कार्य 5-6 घंटे से जारी है। दमकल की 15-16 गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं। आर्मी, एयरफोर्स की गाड़ियां भी मौजूद हैं। अगले 3-4 घंटे में आग पर काबू पाने की उम्मीद है।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा लगातार दमकल विभाग आग पर काबू पाने में जुटा है। स्थिति नियंत्रण में है। अन्य जिलों से भी दमकल की गाड़ियां बुलाई गई हैं।

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!