छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंबलरामपुरब्रेकिंग न्यूज़राज्य
Trending

बलरामपुर: नशे की हालत में युवक ने लगाई फांसी, ग्राम बनापति में मचा कोहराम

बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत बनापति में 47 वर्षीय रामसृंगार ने नशे की हालत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि वह मृत अवस्था में फंदे से लटका हुआ है। पुलिस जांच में जुटी।

ग्राम बनापति में नशे की हालत में व्यक्ति ने की आत्महत्या

bae560a9-5b2a-4ad3-b51f-74b327652841 (1)
file_00000000f1f472068138f07ef6165390
file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd

बलरामपुर। ग्राम पंचायत बनापति में रविवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक व्यक्ति ने नशे की हालत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान रामसृंगार (47 वर्ष) के रूप में हुई है।

सुबह जब घर के लोग उठे तो उन्होंने देखा कि एक कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। बार-बार आवाज देने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा। अंदर का दृश्य देखकर परिवार के सदस्यों के होश उड़ गए — रामसृंगार फांसी के फंदे पर लटका मिला।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

घटना की सूचना ग्राम पंचायत के सरपंच सम्पत आइके को दी गई, जिन्होंने तुरंत पुलिस चौकी विजयनगर को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार किया और आगे की जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक नशे का सेवन करता था। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है कि आत्महत्या के पीछे वास्तविक कारण क्या था

Vimlesh Kushwaha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!