
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
भाजपा से मुकाबले के लिए ‘राष्ट्रीय’ नीति की घोषणा करेंगे तेलंगाना के मुख्यमंत्री
भाजपा से मुकाबले के लिए ‘राष्ट्रीय’ नीति की घोषणा करेंगे तेलंगाना के मुख्यमंत्री
हैदराबाद, पांच अक्टूबर/ देशभर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को कड़ी टक्कर देने के लिए तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव बुधवार को अपनी पार्टी का नाम बदलने की घोषणा करेंगे और ‘‘राष्ट्रीय राजनीति में प्रवेश’’ की अपनी योजना से पर्दा उठाएंगे।.
जनता दल (सेक्युलर) के नेता एवं कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी और तमिलनाडु की विदुतलाई चिरुतईगल काची (वीसीके) के संस्थापक-प्रमुख टी तिरुमावलावन सहित कई नेताओं की उपस्थिति ने राव की राष्ट्रव्यापी योजना की रूपरेखा को लेकर कई अटकलों को जन्म दे दिया है।.











