लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: गरियाबंद में दो पटवारी सेवा से पदच्युत

लापरवाही और सेवा शर्तों के उल्लंघन पर दो पटवारी सेवा से पदच्युत

कलेक्टर बी.एस. उइके ने देवभोग तहसील के दो पटवारियों को किया पद से मुक्त

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

गरियाबंद, 15 जुलाई 2025। जिले में शासकीय सेवाओं में अनुशासन और उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर बी.एस. उइके ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए देवभोग तहसील के दो पटवारियों — ऐशेश्वर सिंह कोमर्रा और योगेन्द्र ठाकुर को सेवा से पदच्युत कर दिया है। दोनों पटवारियों पर कार्यों में लापरवाही, सेवा शर्तों का उल्लंघन और लंबे समय तक अनाधिकृत अनुपस्थिति के गंभीर आरोप साबित हुए।

🔹 पटवारी ऐशेश्वर सिंह कोमर्रा पर कार्रवाई के प्रमुख कारण:

  • मार्च 2017 से लगातार अनाधिकृत अनुपस्थिति

  • नियुक्ति आदेश की सेवा शर्त के अनुसार विभागीय परीक्षा नहीं दी

  • विभागीय जांच में आरोप प्रमाणित

  • कारण बताओ नोटिस का कोई उत्तर नहीं दिया

    66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
    hotal trinetra
    gaytri hospital
    WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
  • कोई स्पष्टीकरण या अभ्यावेदन प्रस्तुत नहीं किया गया

🔹 पटवारी योगेन्द्र ठाकुर पर कार्रवाई के प्रमुख कारण:

  • विभागीय परीक्षा में विफलता

  • 4 वर्षों बाद भी चरित्र प्रमाण पत्र जमा नहीं किया

  • राजस्व, आधार सीडिंग, न्यायालयीन प्रकरण, नामांतरण अपलोड जैसे कार्यों में लापरवाही

  • उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना

  • बार-बार अनुपस्थित रहना व कार्य नहीं करना

  • विभागीय जांच में दोष सिद्ध

कलेक्टर श्री उइके ने छत्तीसगढ़ भू-अभिलेख नियमावली, छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम और राज्य शासन के संबंधित प्रावधानों के अंतर्गत दोनों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें शासकीय सेवा से पृथक किया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शासकीय कार्यों में लापरवाही और जवाबदेही से बचने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाते रहेंगे।