Advertisement

बलरामपुर में पत्रकार द्वारा 7 वर्षों तक महिला का यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर में पत्रकार द्वारा महिला से 7 वर्षों तक यौन शोषण, धमकी और जबरन वसूली – आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर (छत्तीसगढ़), 16 जुलाई 2025: बलरामपुर कोतवाली पुलिस ने एक महिला के साथ सात वर्षों तक यौन शोषण, जान से मारने की धमकी और जबरन वसूली करने वाले आरोपी पत्रकार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी अली खान उर्फ अली हुसैन अंसारी, पिता कासिम अंसारी (उम्र 35 वर्ष), मूल निवासी ग्राम खपरो, थाना रंका, जिला गढ़वा (झारखंड) है, जो वर्तमान में ग्राम चंद्रनगर, चौकी तातापानी, थाना रामानुजगंज में निवास कर रहा था।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पीड़िता ने कोतवाली थाना बलरामपुर में दर्ज शिकायत में बताया कि आरोपी से उसकी पहचान वर्ष 2018-19 में मोबाइल के माध्यम से हुई थी। धीरे-धीरे आरोपी ने अश्लील बातें शुरू कीं और विरोध करने पर पीड़िता व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने 2019 से जून 2025 के बीच कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए और उसकी शादीशुदा जिंदगी खराब करने की धमकी दी।

इतना ही नहीं, आरोपी ने महिला से पैसे भी बार-बार वसूले। जब पीड़िता ने इस अत्याचार की शिकायत पुलिस से की, तो मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने तत्काल भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया

पुलिस ने कहा है कि महिला की सुरक्षा को लेकर भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और मामले की विवेचना प्राथमिकता से की जा रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47