Advertisement

ऑपरेशन मुस्कान: तखतपुर पुलिस ने 1 साल से फरार दुष्कर्म आरोपी को तेलंगाना से दबोचा

1 साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी तेलंगाना से गिरफ्तार, पीड़िता भी बरामद

 

तखतपुर पुलिस को “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को एक साल बाद तेलंगाना से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता को भी सुरक्षित बरामद कर लिया है।

4 जून 2024 को पीड़िता के परिवार ने तखतपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक विशेष टीम बनाई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जांच के दौरान, पुलिस ने साइबर सेल की मदद ली और आरोपी की लोकेशन को ट्रेस किया। सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) विश्लेषण और मोबाइल ट्रेसिंग के आधार पर पता चला कि आरोपी कौशल उर्फ दिल मोहित (22), जो तखतपुर के बराही गांव का रहने वाला है, तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में छिपा हुआ है।

17 जुलाई 2025 को पुलिस की टीम तेलंगाना पहुंची और आरोपी को पीड़िता के साथ पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 363, 366, 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस ने जनता से अपील की है कि किसी भी अपराध या गुमशुदगी की सूचना तुरंत डायल-112 या नजदीकी पुलिस थाने में दें।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57