राज्य

8 और 9 दिसंबर को राजधानी रांची सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों पड़ सकती है कड़ाके की ठंढ और हो सकती है बारिश

8 और 9 दिसंबर को राजधानी रांची सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों पड़ सकती है कड़ाके की ठंढ और हो सकती है बारिश

a41ad136-ab8e-4a7d-bf81-1a6289a5f83f
ea5259c3-fb22-4da0-b043-71ce01a6842e

रांची //मौसम विभाग रांची ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि अगले 8 और 9 दिसम्बर को रांची सहित प्रदेश के अन्य भागों में हो सकती है हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश। जिससे पड़ सकती है कड़ाके की ठंढ।

मौसम विभाग रांची के अनुसार अगले 8 दिसंबर से झारखंड में पड़ेगी कड़ाके की सर्दी और राजधानी रांची सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी।इस दौरान हवाएं भी चलने की संभावना है। जिससे पुरे राज्य में कोहरा औऱ धुंध छाया रह सकता है।

mantr
96f7b88c-5c3d-4301-83e9-aa4e159339e2 (1)

मौसम में होने वाले बदलाव से अगले 24 घंटे में राज्य के तापमान में 3 डिग्री तक की गिरावट भी आने की संभावना जताई गई है।राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री , जमशेदपुर में 13.8, चाईबासा में 13.2, बोकारो में 10.6 और डाल्टनगंज में 11.9 डिग्री तक पारा इस वक्त गिरा हुआ है। वहीं गढ़वा में सबसे ज्यादा 9.5 डिग्री तक तापमान गिरा गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक 8 दिसंबर को गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, रांची, गुमला, खूंटी, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम सहित पलामू, उत्तरी छोटानागपुर और दक्षिणी छोटानागपुर एवं कोल्हान के अधिकांश जिलों में बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है।

वहीं 9 दिसंबर को रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, चतरा, हजारीबाग, लोहरदगा, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, गिरिडीह, दुमका, कोडरमा , पाकुड़, साहिबगंज और गोड्डा में हो सकती है बारिश।

Ashish Sinha

8d301e24-97a9-47aa-8f58-7fd7a1dfb1c6 (2)
e0c3a8bf-750d-4709-abcd-75615677327f

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!