छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

पुलिस आम जनता से मित्रवत् व्यवहार करेः राज्यपाल

रायपुर : पुलिस आम जनता से मित्रवत् व्यवहार करेः राज्यपाल

bae560a9-5b2a-4ad3-b51f-74b327652841 (1)
file_00000000f1f472068138f07ef6165390
file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd

परीवीक्षाधीन पुलिस अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज यहां राजभवन में नेताजी सुभाषचंद्रबोस राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी, रायपुर के निदेशक श्री रतनलाल डांगी के नेतृत्व में भारतीय पुलिस सेवा के सात परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने भेंटकर उनका अभिवादन किया।
राज्यपाल हरिचंदन ने परिवीक्षाधीन अधिकारियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और कहा कि भगवान जगन्नाथ आपको सुखी रखें। उन्होंने अधिकारियों से अपना कर्तव्य भली-भांति निभाते हुए देश और समाज की सेवा करने को कहा। उन्होंने कहा कि पुलिस को आम जनता से, मित्रवत् व्यवहार करना चाहिए। पुलिस को वन्चित वर्ग के लोगो से, आम जनता स,े विद्यार्थियों से, आदि से नियमित रूप से मिलना चाहिए और उनकी समस्याएं जानना चाहिये।
राज्यपाल हरिचंदन ने कहा बतौर पुलिस अधिकारी अपका व्यवहार ऐसा होना चाहिये कि लोग अपनी समस्याओं के समाधान हेतु निर्भीक होकर न्याय पाने के उद्देश्य से आपके पास आ सके और उनकी समस्याओं को दूर कर न्यायोचित निर्णय लें। दोषियों के प्रति कठोर और निर्दोष के प्रति संवेदना पूर्वक कार्य करने से पुलिस व्यवस्था के प्रति लोगों का विश्वास और अधिक मजबूत होगा।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, राज्य पुलिस अकादमी श्री जयंत वैष्णव, भी उपस्थित थे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!