Advertisement

राहुल गांधी के खुलासे के बाद कांग्रेस का देशव्यापी आंदोलन – 14 अगस्त से शुरू होगा “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान

राहुल गांधी के खुलासे के बाद कांग्रेस का देशव्यापी आंदोलन – 14 अगस्त से शुरू होगा “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान

अंबिकापुर, 14 अगस्त: मतदाता सूचियों में गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस ने देशभर में बड़ा आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हालिया खुलासे के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने “वोट चोर गद्दी छोड़” नाम से चरणबद्ध अभियान की घोषणा की है।

अभियान की शुरुआत 14 अगस्त से

इस आंदोलन का पहला चरण 14 अगस्त को जिला मुख्यालयों पर कैंडिल मार्च के साथ शुरू होगा। सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी अंबिकापुर में कैंडिल मार्च का आयोजन करेगी। यह मार्च AICC की सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सहप्रभारी सुश्री जरीता लैतफलांग और AICC सदस्य श्री आदित्येश्वर शरण सिंहदेव के नेतृत्व में निकाला जाएगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

अभियान के अन्य चरण

दूसरा चरण: 22 अगस्त से 7 सितंबर तक देशभर के प्रमुख शहरों में “वोट चोर गद्दी छोड़” रैलियां आयोजित होंगी। इन रैलियों में राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

तीसरा चरण: 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। कांग्रेस का लक्ष्य है कि 5 करोड़ मतदाताओं के हस्ताक्षर एकत्रित कर जनादेश के रूप में राष्ट्रपति और चुनाव आयोग को सौंपे जाएं। यह अभियान जिला, ब्लॉक और मंडल स्तर तक चलेगा।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि इस आंदोलन का उद्देश्य आम नागरिकों को यह बताना है कि किस तरह उनके वोट की चोरी की जा रही है। साथ ही, स्थानीय स्तर पर मतदाता सूचियों की गड़बड़ियों को उजागर करने का भी संकल्प लिया गया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57