Advertisement

तोरवा पुलिस ने फरार आरोपी को रेलवे स्टेशन से पकड़ा

तोरवा पुलिस ने फरार आरोपी को रेलवे स्टेशन से पकड़ा

बिलासपुर। तोरवा थाना पुलिस ने प्राणघातक हमला करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम मोहम्मद इस्माइल खान है, जो गोंदिया से ट्रेन में बैठकर बिलासपुर लौट रहा था। पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास घेराबंदी कर उसे पकड़ा। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बेल्ट जब्त किया गया है।

क्या है मामला?

दिनांक 14 अगस्त 2025 को प्रार्थी राहुल गोस्वामी निवासी टिकरापारा, बिलासपुर ने थाना तोरवा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि जब वह अपने मित्र बजरंग के साथ बुलेट (CG-10 BM-7682) से गोपाल डेयरी से दही लेकर 12 खोली रेलवे कॉलोनी जा रहा था, तभी तितली चौक के पास पुरानी रंजिश को लेकर आठ लोगों ने घातक हथियारों से हमला कर दिया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

हमले में चाकू, स्टिक, पाइप और बेल्ट का इस्तेमाल किया गया। घटना के बाद पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू की और अब तक चार आरोपी – अभय चौहान, मोहम्मद यूसुफ, गुलशन हडलेस्कर और अमन हथगेन को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण

नाम: मोहम्मद इस्माइल खान

पिता: मोहम्मद इकबाल

उम्र: 25 वर्ष

पता: गोविंद नगर, थाना सिरगिट्टी, बिलासपुर

कानूनी कार्रवाई

अपराध क्रमांक: 343/2025

धारा: 296, 351(2), 115(2), 109(1), 191(2), 191(3), 190 बीएनएस

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

पुलिस ने बताया कि अन्य तीन फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57