Advertisement

BJP और चुनाव आयोग जनता का वोट छीन रहे हैं: बिहार में गरजे राहुल गांधी

बिहार में राहुल गांधी का हमला: BJP और चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप

बिहार में सभा को संबोधित करते हुए नेता विपक्ष राहुल गांधी ने BJP और चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संविधान पर हमला हो रहा है और कांग्रेस समर्थकों के वोट काटे जा रहे हैं।

बिहार। नेता विपक्ष राहुल गांधी ने बिहार में चुनावी सभा के दौरान BJP और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि संविधान में हर नागरिक को समान अधिकार और एक वोट का हक दिया गया है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चुनाव आयोग मिलकर लोगों से उनका वोट छीन रहे हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

राहुल गांधी ने कहा कि एक व्यक्ति ने उनसे शिकायत की कि उसने लोकसभा चुनाव में वोट डाला था, लेकिन अब उसका नाम मतदाता सूची से काट दिया गया है। जब उससे पूछा गया कि उसने किसे वोट दिया था तो उसने कहा- कांग्रेस। राहुल गांधी के अनुसार यही वजह है कि उसका वोट काटा गया।

उन्होंने आगे कहा कि “BJP और चुनाव आयोग मिलकर आपका वोट चोरी कर रहे हैं। आपकी शक्ति आपकी आवाज और आपके वोट में है। यहां लाइट काट दी गई, लेकिन अंधेरे में भी आवाज बंद नहीं होती। महाराष्ट्र, हरियाणा, कर्नाटक में वोट चोरी किया और अब बिहार में करने की कोशिश की जा रही है। लेकिन हम एक भी वोट चोरी नहीं होने देंगे।”

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57