Advertisement

ग्राम निम्हा में जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने बांटे हितलाभ

ग्राम निम्हा में जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने बांटे हितलाभ

अंबिकापुर, 22 अगस्त 2025। ग्राम निम्हा में आज जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी दी गई और पात्र हितग्राहियों को किसान क्रेडिट कार्ड, रामतिल मिनीकिट और पौधों सहित अन्य योजनाओं के लाभ वितरित किए गए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पर्यटन मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर ग्रामीण अंचलों में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं ताकि समस्याओं का त्वरित समाधान और योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंच सके।

शिविर में राजस्व विभाग ने 116 जाति प्रमाण पत्र, 656 आय प्रमाण पत्र और 312 निवास प्रमाण पत्र वितरित किए। उद्यान विभाग ने 800 पौधे, जबकि कृषि विभाग ने 20 किसानों को केसीसी और बीज मिनीकिट दिए। कुल 225 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 92 का निराकरण स्थल पर किया गया। शेष आवेदनों पर निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई होगी।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र यादव, जनपद पंचायत लखनपुर अध्यक्ष शशीकला सिंह, उपाध्यक्ष कमेश्वर राजवाड़े, पंचायत प्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47