Advertisement

भाटापारा में शोक सभा: युवा समाजसेवी हरीश चन्द्र नेताम को भावभीनी श्रद्धांजलि

भाटापारा में शोक सभा: युवा समाजसेवी हरीश चन्द्र नेताम को भावभीनी श्रद्धांजलि

चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी अम्बिकापुर द्वारा संचालित लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना ने भाटापारा में शोक सभा आयोजित कर दिवंगत युवा समाजसेवी हरीश चन्द्र नेताम (30 वर्ष) को श्रद्धांजलि अर्पित की। समाजसेवियों ने आर्थिक सहयोग और सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया।

चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी अम्बिकापुर द्वारा संचालित लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना, भाटापारा ने शोक सभा आयोजित कर दिवंगत युवा समाजसेवी हरीश चन्द्र नेताम को श्रद्धांजलि अर्पित की

भाटापारा, 18 सितम्बर 2025। दिनांक 17 सितम्बर 2025 को स्वैच्छिक संगठन “खोज समाज सेवी संस्था परिवार” के महत्वपूर्ण सदस्य और उर्जावान युवा समाजसेवी हरीश चन्द्र नेताम (आयु 30 वर्ष) का सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया। वह मोटरसाइकिल से अपने घर मैनपुर लौट रहे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से यह हृदय विदारक घटना घटित हुई।

इस असामयिक घटना से समाजसेवी जगत स्तब्ध रह गया। चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी, अम्बिकापुर द्वारा संचालित लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना भाटापारा के कार्यालय में परियोजना निदेशक वरिष्ठ समाजसेवी मंगल पाण्डेय के नेतृत्व में शोक सभा आयोजित कर दिवंगत हरीश चन्द्र नेताम को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा में दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई।

वरिष्ठ समाजसेवी मंगल पाण्डेय ने कहा—

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

“हरीश चन्द्र नेताम एक होनहार, कर्मठ और बहुआयामी कौशल से सम्पन्न समाजसेवी थे। पिछले पाँच वर्षों से उन्होंने ‘खोज संस्था’ के माध्यम से सामाजिक बदलाव और समुदाय सशक्तिकरण में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनका सरल स्वभाव, मिलनसारिता और कर्तव्यनिष्ठा आने वाले युवाओं को प्रेरित करती रहेगी।”

परियोजना प्रबंधक दशोदी सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बताया कि स्व. हरीश चन्द्र नेताम अपने पीछे पत्नी और एक मासूम बच्ची को छोड़ गए हैं। इस कठिन घड़ी में हम सभी ईश्वर से शोकाकुल परिवार को धैर्य और सहनशक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करते हैं।

उनका अंतिम संस्कार 17 सितम्बर को उनके पैतृक ग्राम चार गांव, ग्राम पंचायत जबरा, तहसील नगरी, जिला धमतरी में सम्पन्न हुआ।

काउन्सलर सुलोचना देवांगन ने जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ समाजसेवियों ने आपसी चर्चा कर शोकाकुल परिवार की आर्थिक सहायता का निर्णय लिया है। सभी जिलों के स्वैच्छिक संगठन डिजिटल माध्यम से सहयोग राशि भेज रहे हैं। यह पहल समाज सेवा में जुड़ाव और सहभागिता का प्रेरक उदाहरण है।

अनुश्रवण एवं मूल्यांकन अधिकारी सह लेखापाल दशोदा साहू ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा—

“सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण हेलमेट न पहनकर दुपहिया वाहन चलाना है। यातायात नियमों का पालन करना अति आवश्यक है। चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी समुदाय में जागरूकता अभियान चलाकर हेलमेट उपयोग को बढ़ावा देगी। यही दिवंगत आत्मा को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”

श्रद्धांजलि सभा में आउटरीच वर्कर बिंदेश्वरी टंडन, प्रियंका मेश्राम, धन्नजय पटेल, ट्रांजिट माइग्रेंट आउटरीच वर्कर रिंकी देवदास, अनिता लहरे सहित कई कार्यकर्ताओं ने भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर विचार व्यक्त किए।

 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57