छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

दर्दनाक हादसा, खड़ी ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाइक, सवार दो युवकों की मौत

रायपुर।  राजधानी में एक बार फिर तेज रफ्तार ने अपना कहर दिखाया है। यहाँ देर रात हुए एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। बाइक में 3 युवक सवार होकर रविवार को घूमने निकल थे। इस बीच अनियंत्रित होकर बाइक खड़े ट्रक में घुस गई। घटना के बाद तीनों युवक ट्रक के नीच फंस गए थे। मठपुरैना निवासी अमित साहू और उसके दोस्त की मौत हुई है। बीच में बैठे युवक को चोट नहीं आई है।

bae560a9-5b2a-4ad3-b51f-74b327652841 (1)
file_00000000f1f472068138f07ef6165390
file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd

हादसा रायपुर के बोरियाखुर्द तालाब के पास पेट्रोल पंप के ठीक सामने रात 10 से 11 बजे के बीच हुआ था। राहगीर भी घटना की जगह पर जमा हो गए थे। इसके बाद ट्रक के नीचे से युवकों को बाहर निकाला गया।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मठपुरैना इलाके के निवासी 

लोगों ने युवकों के पास गिरे उनके मोबाइल फोन को चेक किया। एक फोन से इनके परिजनों से संपर्क करके हादसे की जानकारी दी। कॉल रिसीव करने वाले ने रॉन्ग नंबर कहकर पहले फोन काट दिया। बार-बार कॉल करने पर परिजन गंभीर हुए। हादसे में मारे गए एक युवक अमित साहू का मकान मालिक मौके पर पहुंचा, उसने बताया कि ये सभी मठपुरैना इलाके के रहने वाले थे।

देर से आई एम्बुलेंस

राहगीर और पुलिस एम्बुलेंस को लगातार कॉल करते रहे। 20 मिनट से अधिक समय बीतने के बाद एम्बुलेंस आई। टिकरापारा पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंचकर युवकों की बाइक को थाने ले गई है। फिलहाल हादसे की जांच की जा रही है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!