Advertisement

बलरामपुर: मदनपुर में जंगली हाथी के हमले से चरवाहे की मौत, ग्रामीणों में दहशत

जंगली हाथी के हमले में चरवाहे की मौत, मदनपुर में फैली दहशत

बलरामपुर। वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मदनपुर में रविवार सुबह एक दुखद हादसा हुआ, जहां जंगल में मवेशी चरा रहे एक चरवाहे की जंगली हाथी के हमले से मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक अपने मवेशियों को जंगल के भीतर चरा रहा था, तभी अचानक एक जंगली हाथी वहां पहुंच गया। हाथी ने चरवाहे पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में आतंक और दहशत का माहौल है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई दिनों से इस क्षेत्र में हाथियों का झुंड देखा जा रहा है। बावजूद इसके वन विभाग और प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि हाथियों के लिए अलग सुरक्षित क्षेत्र बनाया जाए, जहां उन्हें भोजन और पानी की समुचित व्यवस्था दी जा सके। लोगों का कहना है कि केवल मुआवजा देकर सरकार अपनी जिम्मेदारी से मुक्त नहीं हो सकती।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57