Advertisement

हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल के भाई रामकुमार बिंदल गिरफ्तार, इलाज के बहाने युवती से दुष्कर्म का आरोप

हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष के भाई रामकुमार बिंदल गिरफ्तार, इलाज के बहाने युवती से दुष्कर्म का आरोप

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के बड़े भाई रामकुमार बिंदल को सोलन पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने महिला थाना सोलन में शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी ने इलाज के नाम पर उसके साथ गलत हरकत की।

क्या है पूरा मामला?

शिकायत के अनुसार, पीड़िता किसी बीमारी से परेशान थी और वैज्ञानिक इलाज से राहत नहीं मिलने पर 7 अक्टूबर को सोलन के पुराने बस स्टैंड के पास एक वैद्य के पास पहुंची। वहां मौजूद व्यक्ति — जो बाद में रामकुमार बिंदल निकला — ने उसका पता पूछा और जांच के लिए बिठा लिया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जांच के बहाने उसने पीड़िता का हाथ पकड़कर नसें दबानी शुरू कीं और फिर निजी सवाल पूछने लगा। आरोप है कि इसके बाद उसने “प्राइवेट पार्ट” की जांच की बात कहकर छेड़छाड़ की कोशिश की। पीड़िता ने इसका विरोध किया और उसे धक्का देकर वहां से निकल गई।

इसके बाद महिला ने सीधे महिला थाना सोलन जाकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस की कार्रवाई

एसपी गौरव सिंह ने बताया कि पीड़िता का बयान कोर्ट में दर्ज कर लिया गया है।

“घटनास्थल का निरीक्षण एसएफएसएल टीम कर रही है और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण जारी है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा और मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।”

फिलहाल पुलिस ने IPC की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57