UP Weather Update: यूपी में मौसम बदला, दिन में धूप और रात में बढ़ी ठंडक — जानें IMD का ताजा पूर्वानुमान

UP Weather Update: यूपी में बदला मौसम का मिजाज, दिन में धूप तो रात में बढ़ी ठंडक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। दिन में तेज धूप के बावजूद रात में हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। लोगों ने अब रात के समय कुलर और एसी बंद करना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश से पूरी तरह से मानसून की विदाई हो चुकी है और अब सर्दी का मौसम दस्तक देने को तैयार है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आगामी एक सप्ताह के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार, अब प्रदेश में बारिश का सिलसिला पूरी तरह समाप्त हो गया है।
आज यानी 12 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। दिन में तेज धूप और साफ आसमान रहेगा, जिससे तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, 12 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान दिन में धूप और रात में हल्की ठंडक का अनुभव होगा।
ठंडी हवाओं के चलते पश्चिमी यूपी, पूर्वांचल और तराई क्षेत्रों में रात का तापमान धीरे-धीरे नीचे आने लगा है। लोगों ने गर्म कपड़े निकालने शुरू कर दिए हैं।