Advertisement

सूरजपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चयन: एआईसीसी-पीसीसी पर्यवेक्षक पहुंचे, राजवाड़े और शशि सिंह की दावेदारी पर चर्चा तेज

सूरजपुर में कांग्रेस संगठन सृजन अभियान तेज — जिलाध्यक्ष चयन के लिए एआईसीसी-पीसीसी आब्जर्वर आज पहुंचेंगे

रामानुजनगर। कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के तहत सूरजपुर जिले में नया जिलाध्यक्ष चुने जाने की प्रक्रिया अब निर्णायक चरण में पहुंच गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) और प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के नियुक्त आब्जर्वर 12 अक्टूबर को दो दिवसीय दौरे पर सूरजपुर पहुंच रहे हैं। वे जिला मुख्यालय सहित सभी ब्लॉकों का दौरा कर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों से रायशुमारी करेंगे। रायसुमारी की रिपोर्ट दिल्ली भेजी जाएगी, जिसके बाद नवंबर तक नए जिलाध्यक्ष की घोषणा होने की संभावना है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, वर्तमान जिलाध्यक्ष भगवती राजवाड़े को दोबारा मौका देने या फिर पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े को कमान सौंपने की चर्चा तेज है। हालांकि, लगातार राजवाड़े समाज को नेतृत्व सौंपे जाने को लेकर अन्य समाजों के नेताओं में नाराजगी की लहर देखी जा रही है।

सरगुजा में हार के बाद संगठन को मजबूत करने की कोशिश

वर्ष 2018 से 2023 तक कांग्रेस ने बहुमत के साथ सत्ता संभाली थी, लेकिन 2023 के विधानसभा चुनाव में सरगुजा संभाग की सभी सीटें गंवाने के बाद पार्टी को बड़ा झटका लगा। अब कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के ज़रिए संगठन को पुनर्जीवित करने की कोशिश में जुटी है।

जिलाध्यक्ष पद के लिए आधा दर्जन से अधिक नेताओं ने दावेदारी की है — जिनमें भगवती राजवाड़े, अश्विनी सिंह, शशि सिंह, नरेश राजवाड़े, रामकृष्ण ओझा, संजय डोसी, सुभाष गोयल, रामचंद्र यादव, अशोक जगते और मेंहदी यादव जैसे नाम शामिल हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

आब्जर्वर सभी ब्लॉकों में करेंगे संवाद

कांग्रेस के एआईसीसी पर्यवेक्षक विकास ठाकरे, पीसीसी से छन्नी साहू, द्वारिकाधीस यादव और अमितेश शुक्ल दो दिनों तक जिले के विभिन्न ब्लॉकों का दौरा करेंगे। वे डॉक्टरों, वकीलों, पत्रकारों, समाज प्रमुखों और पार्टी कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन संवाद कर छह नामों का पैनल तैयार करेंगे। यह पैनल प्रदेश कांग्रेस को भेजा जाएगा, जो दो नामों को छांटकर दिल्ली भेजेगी।

शशि सिंह की दावेदारी पर चर्चा तेज

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहीं शशि सिंह, जो वर्तमान में युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव हैं, इस बार जिलाध्यक्ष पद की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि वे जिले के संगठन को सशक्त करने के उद्देश्य से यह जिम्मेदारी निभाना चाहती हैं।

विंकी बाबा बोले – “आवेदन प्रक्रिया से गुटबाजी बढ़ेगी”

“आवेदन की प्रक्रिया सही नहीं है, इससे गुटबाजी बढ़ेगी। कार्यकर्ताओं के काम और समर्पण के आधार पर सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष का चयन होना चाहिए। 2023 के विधानसभा चुनाव के बाद अब तक समीक्षा बैठक नहीं हुई है। अगर पार्टी पुनः दायित्व देती है, तो पूरी जिम्मेदारी से निभाएंगे।”
— विंकी बाबा, पूर्व जिलाध्यक्ष

वर्तमान जिलाध्यक्ष का बयान

“एआईसीसी और पीसीसी के पर्यवेक्षक दो दिन जिले के सभी ब्लॉकों में जाकर विभिन्न सामाजिक संगठनों, समाज प्रमुखों, चिकित्सकों, वकीलों, पत्रकारों और पार्टी कार्यकर्ताओं से अभिमत लेंगे।”
— भगवती राजवाड़े, जिलाध्यक्ष सूरजपुर

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47