Advertisement

Balrampur News: स्वामी आत्मानंद स्कूल में सातवीं की छात्रा की मौत, पीलिया संक्रमण और गंदे पानी को लेकर परिजनों का हंगामा

बलरामपुर: स्वामी आत्मानंद स्कूल में सातवीं की छात्रा की मौत, पीलिया संक्रमण और गंदे पानी को लेकर परिजनों का हंगामा

बलरामपुर. जिले के रघुनाथनगर स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल से एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां कक्षा सातवीं की एक छात्रा की मौत हो गई। घटना 11 अक्टूबर की बताई जा रही है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि स्कूल हॉस्टल में गंदे पानी और सफाई व्यवस्था की लापरवाही के चलते छात्रा बीमार हुई थी।

जानकारी के मुताबिक, छात्रा पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी और शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हॉस्टल की टंकी और सिंक की सफाई महीनों से नहीं की गई थी, जिससे पीलिया (Jaundice) फैल गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

एक माह पहले फैला था पीलिया संक्रमण

बताया जा रहा है कि करीब एक महीने पहले हॉस्टल में पीलिया का संक्रमण फैला था। उस समय करीब दर्जनों छात्र बीमार हुए थे। शिकायतों के बाद प्रशासन ने स्कूल परिसर में साफ-सफाई अभियान चलाया और पानी की जांच भी करवाई थी, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।

स्थानीय लोगों और अभिभावकों का कहना है कि स्कूल प्रबंधन ने लापरवाही बरती है और बीमार बच्चों की ठीक से देखभाल नहीं की गई। अब एक छात्रा की मौत के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।

हॉस्टल अधीक्षक और शिक्षा विभाग पर उठे सवाल

परिजनों ने हॉस्टल अधीक्षक और शिक्षा विभाग पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पहले से चेतावनी दी गई थी, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
फिलहाल प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। छात्रा के शव का पोस्टमार्टम करवा लिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली कारण स्पष्ट होगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57